
Nupur Sanon-Stebin Ben के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान, स्वैग एंट्री से लगाए चार चांद
Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding Reception: एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन शादी करके ऑफिशियली एक-दूजे के हो चुके हैं। शादी के बाद सिंगर स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन ने मंगलवार को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया।
Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding Reception: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने 11 जनवरी को उदयपुर में शादी की थी। अब 13 जनवरी को उन्होंने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया है। नूपुर और स्टेबिन के रिसेप्शन पर बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं. किसी ने स्वैग में एंट्री ली, तो कोई अपनी ग्लैमरस अदाओं से महफिल लूटता दिखा।

इस रिसेप्शन में सलमान खान, मौनी रॉय, दिशा पटानी, और फराह खान सहित कई सेलेब्रिटीज कपल को बधाई देने पहुंचे। सलमान ने रिसेप्शन में पहुंचते ही सबका ध्यान खींच लिया। स्टेबिन और नूपुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने नूपुर और स्टेबिन को बधाई दी।
)
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार सलमान खान की. सलमान टाइट सिक्योरिटी के साथ नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में शामिल हुए. नूपुर, दबंग खान के साथ पोज देने में शरमा रही थीं, लेकिन वो उन्हें खींचकर कैमरे के सामने लाए और फिर सबने साथ में पोज दिया.

बहन की शादी से लेकर रिसेप्शन तक कृति सेनन हर जिम्मेदारी बखूबी निभाती दिखीं. रिसेप्शन पर वो नूपुर की आउटफिट ठीक करती नजर आईं. कृति ने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि कहीं से भी उनकी बहन का लुक खराब ना हो.

बॉलीवुड की बेस्टफ्रेंड्स मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी स्टेबिन-नूपुर के रिसेप्शन पर अपनी अदाओं का जलवा दिखाती नजर आईं. दिशा और मौनी ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का ध्यान खींचा.

आज कल बॉलीवुड गलियारों में कृति सेनन और कबीर बहिया के अफेयर की चर्चा है. कपल के रिसेप्शन पर कबीर ने सूट-बूट में स्टाइलिश एंट्री ली. उन्होंने अपने टशन और स्टाइल से हर किसी को हर इंप्रेस कर डाला.

नूपुर और स्टेबिन के रिसेप्शन पर टीवी की हसीनाएं करिश्मा तन्ना, हिना खान और शिवांगी जोशी भी ग्लैमर का तड़का लगाती दिखीं.

फैन्स के फेवरेट कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी स्टेबिन और नूपुर की खुशियों का हिस्सा बने. कपल के चेहरे की मुस्कुराहट ने हर किसी का दिन बना दिया। नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ रिसेप्शन में पहुंची थीं. कपल ने पैप्स के लिए ढेर सारे पोज दिए।

ईशा मालवीय और फराह खान पैप्प के कैमरे पर सोलो पोज देते दिखे. स्टेबिन और नूपुर के रिसेप्शन पर ग्लैमर का टू मच तड़का देखकर फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया को पहली बार अकेले किसी पार्टी में स्पॉट किया गया. वीर के चेहरे पर हंसी थी, लेकिन आंखों में ब्रेकअप का दर्द दिखाई दिया.
(All Image credit- From social media)





