
IND vs SA: अक्षर को बाहर रखने पर मचा हंगामा, अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को जमकर सुनाया
R Ashwin on Dropping Axar Patel: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में मिली हार के बाद पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने टीम इंडिया के दो बड़े फैसलों पर सवाल उठाए हैं।
R Ashwin on Dropping Axar Patel: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की करारी हार ने टीम चयन और रणनीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हार के बाद पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है। अश्विन को सबसे ज्यादा गुस्सा भारतीय टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर आया।
अश्विन ने जताई नाराजगी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को जगह नहीं दी गई, जो टी20 फॉर्मेट में लंबे समय से टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया गया. अश्विन का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में बार-बार टीम कॉम्बिनेशन बदलना सही रणनीति नहीं होती है. आईपीएल में मैच-अप की रणनीति काम कर सकती है, लेकिन आईसीसी जैसे टूर्नामेंट में स्थिरता ज्यादा जरूरी होती है.
अश्विन ने यह भी याद दिलाया कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में जब टीम मुश्किल हालात में थी, तब अक्षर पटेल ने विराट कोहली के साथ मिलकर अहम साझेदारी की थी और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था. उनका मानना है कि मौजूदा मुकाबले में भी अक्षर वही भूमिका निभा सकते थे और टीम को संभाल सकते थे.
ये भी पढ़े- IND vs SA: भारत की हार से सेमीफाइनल की रेस पर असर, चौंकाने वाले है समीकरण
भारत को मिली सुपर-8 के पहले मैच में हार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की यह रणनीति पूरी तरह फेल रही। वाशिंगटन सुंदर न तो गेंद से प्रभावी रहे और न ही बल्ले से कोई खास योगदान दे पाए। भारत को इस मैच में 76 रनों की भारी शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसने सेमीफाइनल की राह को कठिन बना दिया है। अश्विन का मानना है कि अक्षर जैसा अनुभवी ऑलराउंडर मिडिल ऑर्डर को वह मजबूती दे सकता था, जिसकी बदौलत भारत लक्ष्य का पीछा कर पाता।
ये भी पढ़े- IND vs SA: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, हार्दिक पंड्या के शॉट पर स्टार खिलाड़ी चोटिल





