IPL 2026 के लिए BCCI ने बदला नियम, परिवार की एंट्री पर सख्ती..

BCCI New Guidelines IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत खिलाड़ियों को टीम बस में ही ट्रैवल करना होगा और वे अपने परिवार के साथ सफर नहीं कर पाएंगे।

BCCI New Guidelines IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए BCCI ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत मैच के दिन कोई भी टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए मैच-डे पर फिटनेस टेस्ट नहीं होगा। वहीं जर्सी नंबर बदलने से 24 घंटे पहले जानकारी देनी होगी और ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को ही एंट्री मिलेगी। IPL की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

BCCI का फ्रेंचाइज़ियों के लिए कड़ा निर्देश

  • कोई भी ओपन नेट की इजाजत नहीं होगी।
  • अगर एक टीम का प्रैक्टिस सेशन जल्दी खत्म हो जाता है, तो दूसरी टीम को प्रैक्टिस के लिए उस पिच का इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं होगी।
  • मैच वाले दिन मेंन चौक पर कोई भी फिटनेस टेस्ट नहीं होगा।
  • प्रैक्टिस डे पर भी प्लेयर्स को स्टेडियम तक अपनी टीम बस में आना है। टीम दो अलग-अलग बैच में स्टेडियम पहुंच सकती है।
  • प्लेयर्स को अपनी फैमिली के सदस्यों से अलग टीम के साथ सफर करना होगा। अगर कोई प्लेयर के परिवार के सदस्य और दोस्त आए हैं तो वह अलग गाड़ी में सफर कर सकते हैं और हॉस्पिटैलिटी एरिया से टीम की प्रैक्टिस देख सकते हैं।
  • मैच के दिनों में कोई प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में, BCCI हर टीम को प्रैक्टिस एरिया में दो नेट और मेन स्क्वायर पर रेंज-हिटिंग के लिए एक साइड विकेट देगा. अगर दो टीमें एक ही जगह पर एक साथ प्रैक्टिस कर रही हैं, तो हर टीम को दो-दो विकेट दिए जाएंगे.

हालांकि, टीमों को अपने विरोधी टीम के लिए तय किए गए प्रैक्टिस एरिया का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही है, भले ही वे खाली क्यों न हों.  इन उपायों का मकसद निष्पक्षता बनाए रखना और पिच के इस्तेमाल को नियंत्रित करना है. इसके अलावा, टीमों को मैच के दिनों में अपने खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट करने की भी अनुमति नहीं है.

ये भी पढ़े- Rinku Singh को CM योगी का तोहफा, यूपी में बनेंगे स्पोर्ट्स ऑफिसर

खिलाड़ियों के परिवारों के लिए भी दिशानिर्देश

बोर्ड ने IPL के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों की मौजूदगी के संबंध में भी दिशानिर्देश जारी किए हैं. टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे मैदान तक केवल टीम बस से ही यात्रा करें. इसके अलावा, परिवारों और दोस्तों को ट्रेनिंग सेशन के दौरान खेल के मैदान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है. वे अभ्यास केवल निर्धारित हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों से ही देख सकते हैं.

ये भी पढ़े- IPL 2025: बतौर कप्तान पहले सीजन में खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, 1 विदेशी भी लिस्ट में शामिल

खिलाड़ियों को ड्रेस-कोड संबंधी आवश्यकताओं का सख्ती से पालन करने की भी याद दिलाई गई है. मैच के बाद होने वाले पुरस्कार वितरण समारोहों के दौरान ऑरेंज और पर्पल कैप को निर्देशानुसार पहनना अनिवार्य है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: KKR को लगा दोहरा झटका, हर्षित राणा के बाद एक और गेंदबाज चोटिल

Back to top button