‘ये मेरी वाइफ नहीं हैं…’, Fardeen Khan ने पपराजी को टोका, वीडियो वायरल

Fardeen Khan Viral Video: फरदीन खान एक लेडी के साथ मुंबई में हुए एक इवेंट में पहुंचे। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। यहां देखिए उनका वायरल वीडियो।

Fardeen Khan Viral Video: फरदीन खान का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उनके साथ नजर आ रही लेडी को लोग उनकी पत्नी बता रहे हैं। सोमवार को मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में पपाराजी के सामने पोज़ देते हुए फरदीन खान ने फाइनली लोगों की कन्फ्यूजन को दूर किया। दोनों कैमरे पर काले रंग के लिबास में ट्विनिंग करते दिखे। साथ में पोज़ देते हुए लोगों ने जिन्हें फरदीन खान की पत्नी बताया, उनके बारे में एक्टर ने कहा- ये बहन है, बीवी नहीं है। दरअसल इस मौके पर फरदीन अपनी बहन लैला खान के साथ नज़र आए।

सरेआम दूर की गलतफहमी

दरअसल, फरदीन के साथ नजर आ रही महिला को फोटोग्राफर्स ने गलती से उनकी पत्नी समझ लिया और उसी नाम से पुकारने लगे. जैसे ही फरदीन ने यह सुना, तो उन्होंने तुरंत रुककर ऑन द स्पॉट पैपराजी की गलतफहमी दूर की. फरदीन खान ने साफ शब्दों में स्पष्ट किया कि वह उनकी पत्नी नहीं, बल्कि उनकी बहन लैला खान हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) 

फरदीन खान की पत्नी का नाम

फरदीन खान की शादी हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से हुई थी। दोनों ने साल 2005 में निकाह किया था और फिर बेटी डियानी और बेटे अजारियस के माता-पिता बने थे। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। दोनों का तलाक तो नहीं हुआ है, लेकिन अभी भी वे अलग-अलग ही रह रहे हैं।

ये भी पढ़े- रैपर Badshah ने रचाई दूसरी शादी? तस्वीरों ने मचाया तहलका…

फरदीन खान की आने वाली फिल्में

संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा सीरीज ‘हीरामंडी’ से जबरदस्त वापसी करने के बाद अब फरदीन ‘खेल खेल में’, ‘विस्फोट’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा वह ‘राजा शिवाजी’ में भी दिखाई देंगे। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

इसे रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है और ये 1 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि फरदीन की कन्नड़ फिल्मों में भी डेब्यू कर रहे हैं। उनके पास एक्शन फिल्म ‘डेविल: द हीरो’ भी है।

ये भी पढ़े- बॉलीवुड से राजनीति तक: कंगना रनौत के करियर की पूरी कहानी

Back to top button