
टीम इंडिया का अपमान, कोच और खिलाड़ी स्टेडियम के बाहर अटके; क्या है पूरा मामला?
Indian Football Team: कोच्चि में पेमेंट विवाद के चलते भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच और खिलाड़ियों को स्टेडियम में एंट्री नहीं दी गई. इस घटना से एक बार फिर भारतीय फुटबॉल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
Indian Football Team: भारतीय फुटबॉल टीम को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. बाकाया राशि नहीं चुकाने के कारण टीम के खिलाड़ी और हेड कोच को स्टेडियम में नहीं घुसने दिया गया. इस घटना के कारण है प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द करना पड़ गया. हालांकि, मैच को लेकर ये कहा गया है कि वह निर्धारित समय पर खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि केरल फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा स्टेडियम किराए के लिए 20 से 25 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा नहीं की गई थी. इसी वजह से यह स्थिति पैदा हुई. मजबूरी में पूरी टीम को बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए वापस लौटना पड़ा.
क्या है पूरा विवाद?
यह मामला स्टेडियम के मालिक ग्रेटर कोचिन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GCDA) और केरल फुटबॉल एसोसिएशन (Kerala FA) के बीच बकाया राशि को लेकर है। जानकारी के मुताबिक, केरल फुटबॉल एसोसिएशन को मैच के लिए स्टेडियम चार दिनों तक बुक करने के बदले एक निश्चित सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना था, जो समय पर नहीं किया गया।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘मुद्दा यह है कि केरल फुटबॉल एसोसिएशन को स्टेडियम को चार दिन के लिए बुक करने के लिए एक निश्चित राशि जमा करनी थी। इसी कारण स्टेडियम प्रशासन ने एंट्री रोक दी।’
सुरक्षा गार्ड्स ने रोका, लौटना पड़ा टीम को
हेड कोच के साथ खिलाड़ी आशिक कुरुनियान, सहल अब्दुल समद और बिजॉय वर्गीस भी मौजूद थे. सभी को स्टेडियम के गेट पर ही रोक दिया गया. सुरक्षा कर्मियों ने साफ कहा कि जब तक जरूरी भुगतान नहीं होगा, तब तक एंट्री नहीं मिलेगी. बताया जा रहा है कि केरल फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा स्टेडियम किराए के लिए 20 से 25 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा नहीं की गई थी. इसी वजह से यह स्थिति पैदा हुई. मजबूरी में पूरी टीम को बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए वापस लौटना पड़ा.
ये भी पढ़े- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद RCB भी बिकी, IPL हिस्ट्री का सबसे बड़ा सौदा
रद्द हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस घटना के कारण आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करनी पड़ी. इससे खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में नाराजगी देखने को मिली. एक अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले इस तरह की अव्यवस्था ने भारतीय फुटबॉल की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है.
यह पहली बार नहीं है जब कोच्चि में इस तरह का मामला सामने आया हो. इससे पहले फरवरी 2026 में भी केरल ब्लास्टर्स के खिलाड़ियों को इसी तरह के भुगतान विवाद के कारण स्टेडियम में एंट्री नहीं दी गई थी.
ये भी पढ़े- IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी? हादसे में जान गंवाने वालों को BCCI देगा श्रद्धांजलि
AIFF ने दिया भरोसा
हालांकि AIFF ने भरोसा दिया है कि हांगकांग के खिलाफ मैच तय समय पर ही खेला जाएगा. उम्मीद है कि मैच से पहले सभी जरूरी भुगतान पूरे कर दिए जाएंगे. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं भारतीय फुटबॉल की साख को नुकसान पहुंचा रही हैं. अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इन समस्याओं को सुलझा पाएगा या फिर ऐसे विवाद आगे भी जारी रहेंगे.
ये भी पढ़े- Rinku Singh को CM योगी का तोहफा, यूपी में बनेंगे स्पोर्ट्स ऑफिसर





