UP News: कमरे में छिपा था खौफनाक राज… 5 महीने से बेटी का शव घर में रखे था पिता!

UP Crime News: बेटी के साथ रहने की ऐसी सनक कि 5 महीने से पिता उसकी लाश को घर में रखे हुए था. उसकी मौत की खबर किसी को नहीं लगने दी. राज खुला तो सभी हैरान हैं.

UP Crime News: यूपी के मेरठ जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र में एक पिता अपनी मृत बेटी के शव के साथ करीब पांच महीने तक घर में सोता रहा. इतना ही नहीं, आसपास के लोगों को भनक न लगे, इसके लिए वह रोजाना कई बार कमरे में परफ्यूम छिड़ककर बदबू को दबाने की कोशिश करता रहा. सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर बेटी का शव पूरी तरह सड़ चुका था और केवल कंकाल ही बचा था.

पिता और बेटी की पहचान

मूल रूप से बंगाल के रहने वाले उदय भानु बिस्वास सदर के तेली मोहल्ले में रहते थे। उनकी बेटी प्रियंका बिस्वास प्राइवेट टीचर थी और कंप्यूटर विषय पढ़ाती थी। पिता लोगों से कहता था कि वह देहरादून में काम करता है और बेटी भी वहीं रहती है। लेकिन असलियत कुछ और ही थी। रिश्तेदारों ने उदय भानु को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की। तब पता चला कि लाश उनकी अपनी बेटी प्रियंका की है, जिसकी करीब 5 महीने पहले मौत हो चुकी थी। पिता ने किसी को मौत की खबर नहीं बताई और शव को घर के अंदर ही रख लिया।

ये भी पढ़े- मिर्जापुर में वकील की गोली मार कर हत्या, मर्डर का LIVE VIDEO आया सामने

लाश की हालत और परफ्यूम का इस्तेमाल

जब रिश्तेदार अंदर पहुंचे तो युवती का शव पूरी तरह कंकाल बन चुका था। केवल पैर ही कुछ हद तक बचा हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस की जांच में पता चला कि उदय भानु घर के अंदर ही रहता था। बदबू छिपाने के लिए वह परफ्यूम की कई बोतलों का इस्तेमाल करता था। घर से परफ्यूम की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं।

ये भी पढ़े- ‘ऑटो में बैठी हूं’…आखिरी कॉल, लखनऊ में महिला गायब—फोन भी स्विच ऑफ

पत्नी की मौत का सदमा

इस घटना के पीछे परिवार की पुरानी याद भी सामने आई है। साल 2023 में प्रियंका की मां शर्मिष्ठा बिस्वास ने सुसाइड कर लिया था। उस समय उदय भानु बनारस में यूपी बोर्ड ऑफिस में तैनात था और घर नहीं आ पाता था। पत्नी इसी बात से नाराज रहती थी। मेरठ के घर में फांसी लगाकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद प्रियंका गहरे सदमे में चली गई। वह एकदम शांत और अकेली रहने लगी थी। पिता-बेटी दोनों का यह अकेलापन धीरे-धीरे बढ़ता गया।

ये भी पढ़े- Mathura News: यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत; कई लापता

शुक्रवार शाम किसी ने उन्हें बताया कि उदय भानु बेगमबाग के कॉर्नर पर चाय की दुकान पर दिखा है। बिस्वजीत कुछ रिश्तेदारों के साथ दुकान पहुंचे, चाचा को पकड़ा और घर ले आए। सख्त पूछताछ के बाद उदय भानु ने सच कबूल लिया कि बेटी की लाश घर में ही है।

Back to top button