
मिर्जापुर में वकील की गोली मार कर हत्या, मर्डर का LIVE VIDEO आया सामने
Mirzapur Lawyer Death: यूपी के मिर्जापुर में दिन दहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
Mirzapur Lawyer Death: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू का पूरा इलाके में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अधिवक्ता राजीव सिंह के रूप में हुई है।
वारदात का CCTV फुटेज वायरल
इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को घटना को अंजाम देते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर पहले से घात लगाए था. वह बाइक से उतरा और बेहद नजदीक जाकर वकील को गोली मार दी. तब तक दूसरा आरोपी बाइक पर बैठा रहा. गोली लगते ही राजीव सिंह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
#BreakingNews
⚠️ मिर्जापुर में दिनदहाड़े वकील की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली📍 Mirzapur में सनसनीखेज वारदात
• सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील को बनाया निशाना
• बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोली मारी
📹 घटना का वीडियो भी आया सामने
👮♂️ पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की… pic.twitter.com/ORkIh6eOqd— Live New India (@livenewindia01) April 11, 2026
कुछ देर तक स्टार्ट नहीं हुई बाइक
वकील को गोली मारने के बाद वह बाइक के पास पहुंचा, कुछ देर तक बाइक स्टार्ट नहीं हुई. जब बाइक स्टार्ट हुई, तब तक कुछ लोग भी वहां आ चुके थे, इसी बीच वह मौके से फरार हो गया.
ये भी पढ़े- टीकाकरण के बाद बिगड़ी तबीयत? लखनऊ में 2 महीने के मासूम की संदिग्ध मौत…
दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है. स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं इस वारदात को लेकर वकीलों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. वारदात के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़े- ‘ऑटो में बैठी हूं’…आखिरी कॉल, लखनऊ में महिला गायब—फोन भी स्विच ऑफ





