
‘कृष्णावतारम’ की पहली झलक देख खुश यूजर्स, इस दिन रिलीज होगा पहला पार्ट
Krishnavataram Part 1: फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का ट्रेलर हाल ही में भव्य तरीके से पवित्र श्री कृष्ण जन्मभूमि में लॉन्च किया गया। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खास और कब रिलीज होगी फिल्म।
Krishnavataram Part 1: इस एक ऐसा पल जिसने सिनेमा और आध्यात्म के बीच की सीमाओं को मिटा दिया है. फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का भव्य ट्रेलर आज 15 अप्रैल को पवित्र कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च किया गया. यह सिर्फ एक ट्रेलर लॉन्च नहीं था, बल्कि एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बन गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु एक साथ भक्ति में लीन नजर आए.
यहाँ देखिए ट्रेलर
जैसे ही ट्रेलर का अनावरण हुआ, पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस पल को और भी खास बना दिया. यह आयोजन केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रमन रेती मंदिर, राधा रानी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक इसका विस्तार किया गया. इस तरह यह लॉन्च एक मल्टी-लोकेशन आध्यात्मिक उत्सव में बदल गया.
ये भी पढ़े- Tejasswi Prakash कब करेंगी करण कुंद्रा संग शादी? एक्ट्रेस ने बताया प्लान…
ट्रेलर में क्या है खास?
साउथ सिनेमा में कथाओं, लोककथाओं और किंवदंतियों पर आधारित फिल्मों का एक लंबा और सफल इतिहास रहा है, जो सनातन धर्म की कहानियों को जीवंत करती हैं। हालांकि हिंदी सिनेमा भी इससे अछूता नहीं रहा है, समय-समय पर ऐसी फिल्में आई भी हैं। एक तरफ रणबीर कपूर की रामायण की चर्चा हो रही है तो इसी बीच हाल ही में कृष्णावतारम का ट्रेलर रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़े- Force 3: खौफनाक अंदाज में लौट रहे जॉन अब्राहम, मिला हर्षवर्धन राणे का साथ…
इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
‘कृष्णावतारम’ के ट्रेलर में श्रीकृष्ण लीला से लेकर महाभारत तक का समय दिखता है। इसकी शुरुआत राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम और रास-लीला से होती है, फिर उनके विरह को दर्शाया जाता है। आखिर में द्रौपदी के चीर हरण और महाभारत के युद्ध की झलकियां भी देखने को मिलती हैं।
ये भी पढ़े- ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का टीजर रिलीज, दो हसीनाओं के प्यार में पड़े वरुण धवन
सिद्धार्थ गुप्ता ‘कृष्ण’ के किरदार में हैं। सुष्मिथा भट्ट, संस्कृति जयाना और निवासिनी कृष्णन भी इसका हिस्सा हैं। 3 भागों वाली इस फिल्म की पहली किस्त 7 मई को रिलीज होगी।





