रामायण की कहानी में GST और डॉलर का किया जिक्र, प्रकाश राज पर हुई FIR

Prakash Raj Controversy: एक्टर प्रकाश राज ने ‘रामायण’ की अपनी कहानी सुनाई है। इस कहानी को सुनकर लोग भड़क गए हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।

Prakash Raj Controversy: दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज अक्सर अपने बेबाक और कई बार विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ ‘रामायण’ को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसने न केवल सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है, बल्कि अब वे कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है।

प्रकाश राज ने सुनाई कहानी

प्रकाश राज ने मजाकिया अंदाज में कहानी सुनाई, “जब राम और लक्ष्मण दक्षिण की तरफ आ रहे थे, तब उन्हें भूख लगी। लक्ष्मण ने कुछ फल तोड़े, तो रावण और शूर्पणखा वहां आ गए। जब पैसों की बात हुई, तो शूर्पणखा ने हिसाब लगाकर 2000 डॉलर का बिल थमा दिया और उसमें GST भी जोड़ दिया।” उन्होंने आगे मजाक में कहा कि रावण ने उन्हें डिस्काउंट देने की पेशकश की और पैसे न होने पर बदले में काम (पेड़ लगाने) की शर्त रखी। इस कहानी के दौरान उन्होंने लक्ष्मण के लिए ‘लकी’ जैसा शब्द इस्तेमाल किया और रावण-शूर्पणखा को जमीन का मालिक बताया।

हिंदी बोलने और बीफ पर भी दिया विवादित बयान

अपनी इस कहानी के साथ-साथ प्रकाश राज ने उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच चल रहे भाषाई विवाद पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण आने वाले लोग उन पर हिंदी न थोपें। इसके अलावा, उन्होंने खान-पान की स्वतंत्रता पर बात करते हुए कहा कि वो ‘बीफ फेस्टिवल’ भी मनाएंगे और कोई उन्हें रोक नहीं सकता।

ये भी पढ़े- Avengers Doomsday: हीरो से विलेन बने Robert Downey Jr, ‘डॉक्टर डूम’ लुक देख फैंस क्रेजी

जनता का फूटा गुस्सा (Prakash Raj Shared a Story)

जैसे ही सोशल मीडिया पर इस विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स का गुस्सा भड़क उठा। जिसके चलते इंटरनेट पर #BoycottPrakashRaj ट्रेंड होने लगा। जानकरी के लिए बता दें कि शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रकाश राज ने जानबूझकर हिंदू धर्म और उनकी आस्था का मजाक उड़ाया है। उन्होंने रामायण के पात्रों को गलत तरीके से लोगों के सामने प्रस्तुत पेश कर करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है।

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Review: कॉमेडी-हॉरर का फुल डोज, असरानी ने जीता दिल

Back to top button