
Akshay Kumar ने बेटे आरव संग बॉन्डिंग पर की बात, बोले- बेचारा 4,500 कमाता है…
Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया (Aarav Bhatia) को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। अक्षय ने अपने बेटे का फ्यूचर प्लान बताया है।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार अक्सर अपने अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार चर्चा में उनके बेटे आरव भाटिया हैं। अक्षय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बेटे के करियर और जीवनशैली को लेकर बड़े खुलासे किए। अक्षय ने बताया कि आरव को फिल्मों में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो चकाचौंध से दूर जमीन से जुड़ी जिंदगी जी रहे हैं। अक्षय के मुताबिक, उनका बेटा महीने के महज 4,500 रुपये कमा रहा है।
आरव संग बॉन्डिंग पर अक्षय कुमार ने की बात
उन्हें 4500 रुपये सैलरी मिलती है.अक्षय कुमार अपने बेटे की कमाई से बहुत ही ज्यादा खुश हैं.हाल ही में अक्षय कुमार को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया. इस दौरान उन्होंने कहा,’आरव को फिल्मों में नहीं आना है.उसका ये प्लान बिल्कुल नहीं है.उसे फैशन करना है.’
अक्षय कुमार ने आगे कहा,’आरव अब काम करके अपनी जॉब से करीब 4500 कमा रहे हैं.इन दिनों आरव अपने काम को समझने के लिए गांव कस्बों में जा रहे हैं. फैशन और अलग तरह के प्रिंट्स को समझने रहे हैं.’
अक्षय कुमार ने आगे बात करते हुए कहा,’मेरे बेटे और मुझमें बहुत अंतर है. लेकिन कुछ मामलों में दोनों एक जैसे भी हैं. जैसे आरव हेल्थ को लेकर हैं, वो काम को लेकर फोकस हैं और उन्हें अपना काम पसंद है.’
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि वो पेरेंटिंग में किसी भी तरह का लेक्चर देना पसंद नहीं करते हैं. अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को एक ही बात सिखाई है कि किसी का कभी नुकसान मत करना. एक्टर ने कहा कि उन्हें लाइमलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है.15 साल की उम्र से ही वो अलग रह रहे हैं.
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: अक्षय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जादू, पहले ही दिन पर गाड़े झंडे
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की ‘भूत बंगला’ का धमाका
अक्षय इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ हो रही है। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद उनकी वापसी ने बॉक्स ऑफिस पर भी हलचल पैदा कर दी है। फिल्म ने अपने पहले दिन 15 करोड़ से ज्यादा का शानदार कारोबार किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, तबू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़े- ‘Love & War’ रिलीज डेट ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?





