Bhooth Bangla: अक्षय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जादू, पहले ही दिन पर गाड़े झंडे

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म की इस शुरुआत ने इस साल रिलीज हुईं कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दर्ज कराई है. लंबे इंतजार के बाद अक्षय अपनी पसंदीदा शैली हॉरर-कॉमेडी में वापस लौटे हैं। सालों बाद हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के जरिए साथ आए इस कॉम्बो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया ने इसे हालिया रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों की तुलना में बेहतर स्थिति में खड़ा कर दिया है. फिल्म की धुआंधार शुरुआत ने साबित कर दिया है कि अक्षय और प्रियदर्शन की कॉमेडी का क्रेज आज भी बरकरार है.

पहले दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

अक्षय की ‘भूत बंगला’ पहले दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ या सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को टक्कर नहीं दे पाई। हालांकि, इसने शाहिद कपूर की ओ’रोमियो से लेकर रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’, वीर दास की ‘हैप्पी पटेल’ और ‘अस्सी’ जैसी 2026 में रिलीज हुई अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और बॉलीवुड में 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 15.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Review: कॉमेडी-हॉरर का फुल डोज, असरानी ने जीता दिल

हॉरर-कॉमेडी में वापस लौटे अक्षय कुमार

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार के साथ उनकी एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद थिएटर्स में वापसी है. इससे पहले यह जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी शानदार फिल्में दे चुकी है.

दर्शकों के लिए भावुक पल तब आता है, जब वे पर्दे पर दिवंगत अभिनेता असरानी को देखते हैं। मिथिला पारकर और जीशु सेनगुप्ता भी अपने-अपने किरदार में जंचे हैं।

ये भी पढ़े- ‘Love & War’ रिलीज डेट ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

गौरतलब है कि भूत बंगला फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारे नजर आते हैं. यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तने बनी है. अक्षय कुमार की फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

ये भी पढ़े- रामायण की कहानी में GST और डॉलर का किया जिक्र, प्रकाश राज पर हुई FIR

Back to top button