
Madhubala Biopic: सारा अर्जुन की किस्मत चमकी, मिला करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
Madhubala Biopic: धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता का आनंद ले रहीं सारा अर्जुन (Sara Arjun) को संजय लीला भंसाली की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म मिल गई है।
Madhubala Biopic: पिछले कुछ समय से सारा अर्जुन का नाम संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म से जोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ वक्त से ऐसी चर्चा है कि सारा बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) का किरदार बड़े पर्दे पर उतारेंगी। मगर बायोपिक को लेकर काफी सस्पेंस था। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नाम कन्फर्म है और एक्ट्रेस ने तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है।
‘यलीना’ बनेंगी मधुबाला
वैराइटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मधुबाला की बायोपिक की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होगी। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2′ के बाद इसे सारा अर्जुन के करियर की अहम फिल्म माना जा रहा है, जो उनके करियर को एक नई दिशा देगी। सारा अर्जुन वैसे तो बचपन से फिल्मों में काम कर रही हैं, पर ‘धुरंधर’ ने उन्हें रातोंरात जबरदस्त स्टारडम दिलाया है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़े- Raaka: प्रेग्नेंसी की वजह से ‘राका” से बाहर होंगी दीपिका? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी…
फिल्म में दिखेगी मधुबाला की पर्सनल लाइफ
अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये दोनों किरदार कौन निभाएगा. साथ ही फिल्म के मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कास्टिंग का ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक कहानी में मधुबाला की पर्सनल लाइफ को खास तौर पर दिखाया जाएगा. इसमें दिलीप कुमार के साथ उनके रिश्ते और बाद में किशोर कुमार से शादी तक का सफर दिखाया जा सकता है. इसके अलावा फिल्म में उनके स्टार बनने की कहानी, उनकी सेहत से जुड़ी परेशानियां और 36 साल की उम्र में हुई उनकी मौत को भी दिखाया जाएगा.
View this post on Instagram
ये भी पढ़े- Jawan 2: शाहरुख खान की फिल्म पर बड़ा अपडेट, किंग’ के बाद ‘जवान 2’ से मचाएंगे धूम
दिलीप कुमार-किशोर कुमार के लिए कास्टिंग
बताया जा रहा है कि सारा अर्जुन ने मधुबाला की खूबसूरती, गरिमा और पर्दे पर उनकी उपस्थिति को हूबहू उतारने के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। अब दिलीप कुमार और किशोर कुमार के किरदारों के लिए कास्टिंग चल रही है, जिनका मधुबाला की निजी जिंदगी में अहम रोल रहा।





