
Don 3: निपट गया ‘डॉन 3’ विवाद, रणवीर सिंह वापस करेंगे फरहान अख्तर के पैसे
Don 3 Controversy: लंबे विवाद के बाद अब रणवीर सिंह ने डॉन 3 को आधिकारिक तौर पर छोड़ दिया है। मेकर्स से विवाद बढ़ने के बाद अब एक्टर 10 करोड़ रुपए का साइनिंग अमाउंट भी लौटा चुके हैं।
Don 3 Controversy: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रही अनबन अब खत्म होती नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक, फिल्म के बजट और फीस को लेकर अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच छिड़ी जंग अब शांत हो गई है। फिल्म को समय पर और सही बजट में शुरू करने के लिए रणवीर सिंह ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी फीस में से 10 करोड़ रुपये लौटाने पर सहमति जताई है।
रणवीर सिंह लौटाएंगे फरहान के पैसे?
हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि रणवीर सिंह ने अपनी साइनिंग अमाउंट लौटाने पर सहमति दे दी है. जो कथित तौर पर लगभग 10 करोड़ रुपये थी. इसी रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि एक्टर ने फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट को एक वादा भी किया है. जिसके मुताबिक, वो अपनी अगली फिल्म में इन्हें ‘हिस्सेदारी’ भी देंगे. जिस फिल्म को अभी ‘प्रलय’ नाम दिया जा रहा है.
हालांकि, इस मामले में न ही रणवीर सिंह की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी दी गई है, न ही फरहान या एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से. तो livenewindia भी इसकी पुष्टि नहीं करता. पर दोनों के विवाद पर नया अपडेट एक रिपोर्ट से सामने आया है.
ये भी पढ़े- Haunted 3D: डरने के लिए हो जाइए तैयार! ‘हॉन्टेड 3D’ का खौफनाक पोस्टर रिलीज़
क्या है पूरा मामला?
दरअसल खबरें आ रही थीं कि धुरंधर के बाद रणवीर सिंह को DON 3 का काम शुरू करना है. लोग इंतजार कर रहे थे कि उन्होंने शूटिंग से पहले फिल्म छोड़ दी. फरहान ने कहा कि उनके जाने से नुकसान हुआ है और 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा. उनके मुताबिक, रणवीर की हामी के बाद ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू किया था.
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: अक्षय कुमार का जलवा, बैक-टू-बैक हिट्स देकर बनाया रिकॉर्ड
जबकि, रणवीर ने कहा कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं थी इसलिए फिल्म से अलग हुए. हर्जाने को लेकर खूब बवाल हुआ और फिर इस मामले में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया भी इसमें शामिल हो गया. अब कहा जा रहा है कि मामला सुलझा है.





