
Jawan 2: शाहरुख खान की फिल्म पर बड़ा अपडेट, किंग’ के बाद ‘जवान 2’ से मचाएंगे धूम
Shah Rukh Khan Jawan 2: शाह रुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ के बाद एटली के साथ ‘जवान 2’ की तैयारी में जुटेंगे। फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम पूरा हो चुका है और इसमें नए विलेन की तलाश है।
Shah Rukh Khan Jawan 2 Update: बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आ रही है। साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद, किंग खान अब अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ (King) की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन इसी बीच उनकी सबसे बड़ी हिट ‘जवान’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग पूरी करने के बाद डायरेक्टर एटली (Atlee) के साथ ‘जवान 2’ (Jawan 2) पर काम शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स।
फाइनल हो चुका है ‘जवान 2’ का स्क्रीनप्ले
खबरों की मानें तो ‘जवान 2’ की कहानी और स्क्रीनप्ले पर पिछले कई महीनों से काम चल रहा था। लेटेस्ट अपडेट यह है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले अब फाइनल हो चुका है। एटली और उनकी टीम ने स्क्रिप्ट के एक अहम पड़ाव को पार कर लिया है, जिससे फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
फिल्म ‘किंग’ के बाद शुरू होगा काम
शाहरुख खान फिलहाल अपनी बेटी सुहाना खान के साथ आने वाली फिल्म ‘किंग’ पर पूरा फोकस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। चर्चा है कि जैसे ही ‘किंग’ का काम पूरा होगा, शाहरुख सीधे ‘जवान 2’ के प्रोजेक्ट में हाथ डालेंगे।
फिर दिखेगा साउथ का ‘खूंखार’ विलेन
‘जवान’ के पहले पार्ट में विजय सेतुपति ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को डरा दिया था। मेकर्स ‘जवान 2’ के लिए भी वैसी ही प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी विलेन के रोल के लिए साउथ इंडस्ट्री के किसी बड़े सुपरस्टार को अप्रोच किया जा सकता है, ताकि फिल्म को एक बार फिर ‘पैन इंडिया’ लेवल पर बड़ा बनाया जा सके।
ये भी पढ़े- Don 3: निपट गया ‘डॉन 3’ विवाद, रणवीर सिंह वापस करेंगे फरहान अख्तर के पैसे
एटली और शाहरुख की ब्लॉकबस्टर जोड़ी
एटली और शाहरुख खान की जोड़ी ने पहली फिल्म से 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। दोनों के बीच की ट्यूनिंग जबरदस्त है और इसी वजह से स्क्रिप्ट पर काफी बारीकी से काम किया जा रहा है ताकि सीक्वल पहले पार्ट से भी भव्य और दमदार हो।
हालांकि, अभी तक शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट या डायरेक्टर एटली की ओर से आधिकारिक तौर पर ‘जवान 2’ का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन फिल्म गलियारों में चल रही चर्चाओं ने यह साफ कर दिया है कि ‘जवान’ की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।
ये भी पढ़े- Haunted 3D: डरने के लिए हो जाइए तैयार! ‘हॉन्टेड 3D’ का खौफनाक पोस्टर रिलीज़





