
Diljit Dosanjh: सिंगर ने गुपचुप ली US की नागरिकता? सामने आया चौंकाने वाला सच
Diljit Dosanjh US Citizenship: कहा जा रहा है कि मशहूर सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास किसी और देश की नागरिकता है। जानिए इस बारे में…
Diljit Dosanjh US Citizenship: पंजाबी गबरू और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी गायकी से ज्यादा अपनी नागरिकता को लेकर सुर्खियों में हैं। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘Main Hoon Punjab’ का नारा देने वाले दिलजीत अब तकनीकी रूप से भारतीय नागरिक नहीं रहे। खबरों की मानें तो उन्होंने अमेरिका की नागरिकता (US Citizenship) हासिल कर ली है, जिसके कारण अब उनके भारतीय राजनीति में प्रवेश की अटकलों पर विराम लग गया है।
2022 में मिली अमेरिकी नागरिकता?
द इंडियन एक्सप्रेस और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलजीत दोसांझ ने साल 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता प्राप्त कर ली थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 1 सितंबर 2022 से वे अमेरिकी पासपोर्ट पर ही अंतरराष्ट्रीय यात्राएं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि उनके पास फिलहाल OCI (Overseas Citizen of India) कार्ड भी नहीं है, और वे ई-वीजा (e-visa) के जरिए भारत आते-जाते हैं।
पंजाब की राजनीति और दिलजीत का स्टैंड
पिछले कुछ समय से पंजाब में “जागो पंजाब मंच” जैसे नागरिक समूहों द्वारा दिलजीत को राजनीति में आने और राज्य का नेतृत्व करने की अपील की जा रही थी। पूर्व नौकरशाहों और विशेषज्ञों के इस समूह का मानना था कि पंजाब को ड्रग्स और आर्थिक संकट से निकालने के लिए दिलजीत जैसा प्रभावशाली चेहरा चाहिए।
हालांकि, दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साफ कर दिया था कि वे कभी राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने लिखा, “कदे वी नहीं (कभी नहीं)… मेरा काम मनोरंजन करना है। मैं अपने क्षेत्र में बहुत खुश हूँ। धन्यवाद।”
अब अमेरिकी नागरिकता की खबर आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वे भारत में चुनाव लड़ने के लिए कानूनी रूप से पात्र भी नहीं हैं, जब तक कि वे दोबारा भारतीय नागरिकता हासिल न कर लें।
कैलिफोर्निया में है आशियाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकता के आवेदन के दौरान दिलजीत ने कैलिफोर्निया स्थित अपने पांच बेडरूम वाले आलीशान बंगले को अपना आधिकारिक निवास बताया था। उनकी पत्नी संदीप कौर के बारे में भी खबरें हैं कि वे अमेरिकी नागरिक हैं। दिलजीत हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को पर्दे के पीछे रखना पसंद करते हैं, लेकिन नागरिकता के इस खुलासे ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है।
ये भी पढ़े- Hindi पर ट्रोल हुईं Sai Pallavi, अब Ramayana मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला?
क्या दोबारा मिल सकती है भारतीय नागरिकता?
भारतीय नागरिकता अधिनियम के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ देता है, तो उसे दोबारा नागरिकता पाने के लिए भारत में कम से कम 12 महीने तक लगातार रहने और पिछले 14 वर्षों में से 11 वर्ष भारत में बिताने की शर्तों को पूरा करना होता है।
हालांकि दिलजीत की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से अमेरिकी पासपोर्ट की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इन खबरों ने उनके राजनीतिक भविष्य और “ग्लोबल पंजाबी” की छवि पर नई बहस छेड़ दी है।
ये भी पढ़े- Cannes 2026 में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड को घेरा, बोलीं- फिल्में अब भी ‘मेल सेंट्रिक’





