महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड में 30 लोगों की मौत

landslide in maharashtra

मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद रायगढ़ जिले में महाड गांव में लैंडस्लाइड होने के वजह से 30 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि लैंडस्लाइड की इस घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं और कई जगह पर लैंडस्लाइड की खबर है।

अधिकारियों ने कहा कि  भूस्खलन स्थल से 30 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच गई है और दूसरा दल वहां जल्द पहुंचेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।  

मुंबई में ढही इमारत

दूसरी ओर भारी बारिश की वजह से बेहाल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई के गोवंदी इलाके में एक इमारत के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

इमारत गिरने की इस घटना में सात लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे बॉम्बे सिटी हॉस्पिटल के पास प्लॉट संख्या तीन पर हुई।

Leave a Reply

Back to top button