
Varanasi Movie: ‘भगवान राम बन कुंभकर्ण से युद्ध करेंगे महेश बाबू? जानें क्या बोले मेकर्स…
Varanasi Movie: महेश बाबू की वाराणसी मूवी के राइटर विजयेंद्र प्रसाद से जब उस सीन के बारे में पूछा गया, जिसके बारे में वह दर्शकों को टीज करना चाहेंगे तो उन्होंने राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध के इस सीन का जिक्र किया।
Varanasi Movie: S. S. राजामौली की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी‘ (Varanasi) में रामायण के प्रभु राम और कुंभकर्ण के बीच एक वॉर सीन देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस बात की पुष्टि राजामौली के राइटर पिता विजयेंद्र प्रसाद ने की है. कहा जा रहा है कि फिल्म का यह सीन दर्शकों को अद्भूत सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने वाला है. यह वॉर सीन फिल्म में 30 मिनट का होगा. लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभकर्ण की भूमिका निभाएंगे या नहीं.
वाराणसी में राम-कुंभकर्ण का युद्ध
वाराणसी मूवी के राइटर के. विजयेंद्र प्रसाद ने बताया, “आपने ट्रेलर में देखा ही होगा, राम और कुंभकर्ण, हनुमान की पूंछ पर रथ…मैं उसी सीन की बात कर रहा हूं. यह देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.” हालांकि फिल्म के राइटर ने इसके बाद कोई भी डिटेल देने से इनकार कर दिया. वैसे भी ट्रेलर में रामायण का कनेक्शन साफ झलका था. फैन्स इसे लेकर कई थ्योरी निकाल रहे हैं. ट्राइम ट्रैवल और मल्टीवर्स की बात भी कही जा रही है.
View this post on Instagram
महेश बाबू ने उड़ा दिए थे राजामौली के होश
पिछले साल हैदराबाद में आयोजित इवेंट में राजामौली ने खुद बताया था कि महेश बाबू फिल्म के एक हिस्से में भगवान राम के रूप में दिखेंगे. राजामौली ने बताया था कि, “जब महेश राम के वेश में पहली बार आए, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए. महेश में कृष्ण का चार्म है और राम की शांति भी. मैंने उनका वो फोटो वॉलपेपर भी लगा लिया था, फिर हटा दिया ताकि कोई देख न ले.” राजामौली को इस सीक्वेंस को शूट करने में 60 दिन लगे थे.
ये भी पढ़े- Box Office: बॉबी देओल की ‘बंदर’ पहले ही दिन हुई फुस्स, वरुण की फिल्म ने चौंकाया…
हाल ही में फिल्मी फोकस के एक इवेंट के दौरान एसएस राजामौली के पिता और मशहूर राइटर विजयेंद्र प्रसाद से फिल्म के उस 30 मिनट वाले सीन के बारे में पूछा गया, जिसे उन्होंने पहले टीज किया था कि यह सीन माइथोलॉजिकल है या पॉलिटिकल?
तो उन्होंने जवाब दिया, ‘यह राम और कुंभकर्ण के बीच का युद्ध है, आपने ट्रेलर में देखा था ना? वहां राम और कुंभकर्ण थे. भगवान हनुमान की पूंछ और उस पर एक रथ भी था. मैं उसी सीन की बात कर रहा हूं, जो दर्शकों को एकदम हैरान कर देगा.’
वाराणसी में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. यह फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
ये भी पढ़े- Hrithik Roshan: ‘गुड गाय’ वाली इमेज से बोर हुए ऋतिक, खुलेआम कही दिल की बात





