
फायरिंग विवाद के बाद अंडरग्राउंड हुए Khan Sir? जांच एजेंसियां अलर्ट…
Khan Sir Controversy: पटना में चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े फायरिंग और विवाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। कोचिंग संस्थान के संचालक फैजल खान उर्फ Khan Sir के पटना से फरार होने की चर्चा के बीच पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) लगातार पटना और आसपास के जिलों में छापेमारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि केस डायरी कोर्ट में जमा कर दी गई है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
फायरिंग मामले से शुरू हुआ विवाद
शुरुआत में यह मामला खान ग्लोबल स्टडीज पर कथित हमले और फायरिंग से जुड़ा बताया गया था। इसी मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था।
हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी। वायरल वीडियो में कथित तौर पर खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े सुरक्षा कर्मी हथियार चलाते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया।
कोचिंग संस्थान पहुंची पुलिस, दो गार्ड हिरासत में
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम सीधे खान ग्लोबल स्टडीज पहुंची। वहां से दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनके पास मौजूद हथियारों को जब्त कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेज दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर कदमकुआं थाने में फैजल खान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए खान सर
पुलिस कार्रवाई के बाद से खान सर सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर उनकी लोकेशन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
यह भी पढ़ें…
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! बेटे दीपक का निर्विरोध चुनाव अटका…
फायर ऑडिट में मिलीं खामियां
इसी बीच प्रशासन ने कोचिंग संस्थान का फायर ऑडिट भी कराया, जिसमें कई सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आई हैं। अधिकारियों ने संस्थान को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।
यह भी पढ़ें…
MLC चुनाव में चिराग का मास्टरस्ट्रोक, मुस्लिम चेहरे पर लगाया दांव…
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर बहस चल रही है। छात्रों और समर्थकों का एक वर्ग खान सर के समर्थन में उतर आया है, जबकि दूसरी ओर विपक्षी आवाजें जांच को निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाने की मांग कर रही हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें…





