
WT20 World Cup: भारतीय टीम को बड़ा झटका, ये फिरकी गेंदबाज वर्ल्ड कप से बाहर
ICC Women’s T20 World Cup 2026: भारतीय टीम की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है।
ICC Women’s T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के बीच में एक झटका लगा है। टीम की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोटिल (Injury) होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। यह भारत के लिए काफी बड़ा झटका है, क्योंकि श्रेयंका एक विकेट टेकिंग ऑप्शन थी। आईसीसी ने प्रेमा रावत के रूप में श्रेयंका पाटिल के रिप्लेसमेंट की मंजूरी दे दी है। प्रेमा रावत एक अनकैप्ड प्लेयर हैं, उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।
कैसे लगी श्रेयंका को चोट?
नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले के दौरान श्रेयंका पाटिल के पैर में गंभीर चोट लग गई थी। लीड्स में अपने बॉलिंग स्पेल की पहली ही गेंद पर, मिड-ऑन की तरफ फील्डिंग करते हुए उनका टखना (Ankle) मुड़ गया। दर्द इतना ज्यादा था कि वह अपने पैर पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में श्रेयंका ने बेहद किफायती गेंदबाजी की थी, ऐसे में उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा नुकसान है।
कौन हैं रिप्लेसमेंट प्रेमा रावत?
श्रेयंका पाटिल की जगह टीम में शामिल हुईं 24 वर्षीय प्रेमा रावत एक लेग ब्रेक बॉलर हैं। प्रेमा ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) और हाल ही में इंडिया-ए (India A) के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने इंडिया-ए के लिए खेलते हुए केवल 9.62 की शानदार औसत से 8 विकेट चटकाए हैं। वह पहले से ही इंडिया-ए के दौरे के लिए इंग्लैंड में मौजूद थीं, इसलिए तुरंत मुख्य टीम के साथ जुड़ जाएंगी।
ये भी पढ़े-IPL 2027 में होगा बड़ा बदलाव! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा…
टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब ऐसी है भारतीय टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, यस्तिका भाटिया।
ये भी पढ़े-IND vs PAK: हरमन ब्रिगेड का वर्ल्ड कप में जीत से आगाज, दीप्ति के ‘पंजे’ में फंसा पाकिस्तान





