हार्दिक पांड्या को KKR का बड़ा ऑफर! MI छोड़ने की खबरों से IPL में मची सनसनी

Hardik Pandya IPL Trade: मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या को KKR ने कप्तानी का ऑफर दिया है। जानें MI, KKR और RR के बीच चल रही इस बड़ी ट्रेड डील की पूरी कहानी।

Hardik Pandya IPL Trade: आईपीएल (IPL) में खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ‘ट्रेडिंग’ को लेकर हलचल तेज हो गई है। ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद अब सबकी नजरें मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या पर टिक गई हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का मन बना चुके हैं और इस रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नाम सबसे आगे आ रहा है।

KKR ने दिया कप्तानी का ऑफर

पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) हार्दिक पांड्या को अपने पाले में लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। केकेआर के टॉप मैनेजमेंट और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक की ट्रेड को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो चुका है। इतना ही नहीं, केकेआर ने हार्दिक को अपनी टीम की कप्तानी सौंपने का भी बड़ा ऑफर दिया है। बता दें कि पिछले दो सीजन से अजिंक्य रहाणे केकेआर की कमान संभाल रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी अब एक दमदार ऑलराउंडर कप्तान की तलाश में है।

ऑल-कैश डील पर हो रहा विचार

खबरों की मानें तो केकेआर इस ट्रेड के लिए ‘ऑल-कैश डील’ (पूरी तरह नकद भुगतान) पर विचार कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मुंबई इंडियंस सिर्फ कैश लेना पसंद करेगी या फिर किसी खिलाड़ी की अदला-बदली (प्लेयर एक्सचेंज) करेगी। आईपीएल नियमों के मुताबिक, किसी भी ट्रेड को अंतिम रूप देने के लिए खिलाड़ी (हार्दिक पांड्या) की सहमति होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़े- IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मुश्किल में! शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

रेस में राजस्थान रॉयल्स (RR) भी शामिल

हार्दिक पांड्या को हासिल करने की होड़ में सिर्फ केकेआर ही नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स (RR) भी शामिल है। चर्चा है कि मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यशस्वी जायसवाल और हार्दिक पांड्या की अदला-बदली को लेकर भी बातचीत चल रही है। मुंबई को एक मजबूत ओपनर की तलाश है जो जायसवाल पूरी कर सकते हैं, जबकि राजस्थान को रियान पराग की जगह एक अनुभवी कप्तान और ऑलराउंडर मिल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या आईपीएल के अगले सीजन में कोलकाता की जादुई जर्सी में नजर आते हैं या राजस्थान के रजवाड़ों के साथ हाथ मिलाते हैं।

ये भी पढ़े- IPL 2027: ऋषभ पंत DC में करेंगे वापसी, कुलदीप होंगे LSG का हिस्सा

Back to top button