Noida Fire: नोएडा में फिर ‘एसी ब्लास्ट’, अरण्य सोसाइटी के कई फ्लैटों में लगी आग

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी की हाईराइज बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट (AC Blast) होने से 22वें फ्लोर पर भीषण आग लग गई। जानें पूरा मामला।

Noida Fire: दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर एयर कंडीशनर (AC) फटने से बड़ा हादसा सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी (Aranya Society) की एक हाईराइज बिल्डिंग में सोमवार (29 जून) सुबह भीषण आग लग गई।  आग लगने के तुरंत बाद ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं आसपास तक फैल गया, जिसे दूर से ही देखा जा सकता था। सोसाइटी में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई।

एसी फटने की वजह से लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, आग सोसाइटी के एक टावर की 22वीं मंजिल (22nd Floor) पर स्थित फ्लैट में लगी। शुरुआती जांच और चश्मदीदों के मुताबिक, आग लगने की मुख्य वजह फ्लैट में हुआ ‘एसी ब्लास्ट’ (AC Blast) बताया जा रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि देखते ही देखते आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।

ये भी पढ़े-Lucknow News: पत्रकारपुरम पुलिस चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, रेस्टोरेंट कर्मी को लगी गोली

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। गनीमत यह रही कि समय रहते सुरक्षा उपायों को अपनाया गया, हालांकि नुकसान और किसी के हताहत होने की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार होते एसी ब्लास्ट के मामलों ने एक बार फिर हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़े- UP News: जर्जर रास्तों से परेशान युवक बना ‘शोले’ का वीरू, कहा- सड़क नहीं तो…!

इस घटना को लेकर अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़े- UP News: अंधविश्वास ने फिर ली जान…, बुखार का इलाज कर रहे मौलवी की खौफनाक करतूत

Back to top button