UP News: अंधविश्वास ने फिर ली जान…, बुखार का इलाज कर रहे मौलवी की खौफनाक करतूत

UP News: बाराबंकी में झाड़-फूंक के चक्कर में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने मौलवी पर जीभ काटकर ‘बलि’ देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव में बुखार का इलाज कराने के चक्कर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मौलवी पर तांत्रिक क्रिया करने और जीभ काटकर ‘बलि’ देने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मौलवी को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक युवक की पहचान सुकई गौतम के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से तेज बुखार से तप रहा था। सुकई के एक दोस्त ने उसके इलाज के लिए खजुरी गांव के एक मौलवी, गुल्ले हिदायत रसूल (गुल्ले बाबा) को बुलाया। मौलवी ने सुकई को देखते ही दावा किया कि उस पर ‘प्रेत का साया’ है और वह झाड़-फूंक से इसे ठीक कर देगा।

परिजनों के अनुसार, रात को जब घर के अन्य सदस्य गांव में ताजिया देखने गए थे, तब मौलवी ने झाड़-फूंक की प्रक्रिया शुरू की। आरोप है कि मौलवी ने पहले सुकई को नहलाया, फूल-पत्ती चढ़ाई और ताबीज का पानी पिलाया। इसके बाद कथित तौर पर मांस काटने वाले चापड़ से सुकई की जीभ काट दी, जिससे वह बुरी तरह तड़पने लगा। वारदात को अंजाम देकर मौलवी मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़े-Neeraj Singh ने अग्निकांड पीड़ितों का जाना हाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा…

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

सुकई के तड़पने की आवाज सुनकर घर में सो रहा उसका भाई राजेश मौके पर पहुंचा। उसने तुरंत परिजनों को इकट्ठा किया और सुकई को अस्पताल ले जाने की तैयारी की। हालांकि, बहुत अधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में सुकई ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े-UP News: ‘बदले की भावना से दर्ज हुआ रेप केस’—इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

पुलिस कस्टडी में आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टिकैतनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी तांत्रिक/मौलवी गुल्ले बाबा को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- Lucknow News: मुहर्रम के जुलूस में मकान का छज्जा गिरा; 2 बच्चों की मौत, 10 घायल

Back to top button