
Ramayana: रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर का धमाकेदार सीन, सोशल मीडिया पर बवाल
Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो लीक हो गया है, जिसे देख फैंस हैरान हैं।
Ranbir Kapoor Ramayana Leaked Video: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। फिल्म के आधिकारिक टीज़र के बाद अब फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X – पहले ट्विटर) पर एक कथित वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ‘रामायण’ के ट्रेलर का लीक सीन है।
वायरल वीडियो में क्या है?
एक्स पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम के गेटअप में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके सामने एक बेहद भयानक राक्षस खड़ा है, जिस पर राम (रणबीर कपूर) तीर से जोरदार हमला करते हैं। इस क्लिप के सामने आते ही नेटिजन्स हैरान हैं और सोशल मीडिया पर “RAMAYANA Leaked Scene” ट्रेंड करने लगा है।
Shocking 🚨🚨🚨#RanbirKapoor ‘s Scene From #Ramayana gets Leaked. ⚠️⚠️⚠️
The scene which was shown at the CinemaCon event is circulating on Reddit 🔴#Ramayana | #Ranbirkapoor | #Imaxpic.twitter.com/H0MiSLSUQ0
— Aad!7 (@Aadi_memorable7) July 1, 2026
दो पार्ट्स में रिलीज होगी फिल्म
इस कथित लीक वीडियो पर अभी तक फिल्म के मेकर्स या निर्देशक नितेश तिवारी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का भव्य ट्रेलर 14 जुलाई को लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में लॉन्च किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- Alpha: समय रैना के शो में जाने के लिए आलिया ने लिए पैसे? एक्ट्रेस का जवाब वायरल
‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पार्ट 1 इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगा। पार्ट 2 अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
इस मेगा-बजट फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और अरुण गोविल जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़े- Toxic Teaser: यश की ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर आउट, नयनतारा और कियारा ने काटा भौकाल!





