
UP News: ड्यूटी के दौरान सिपाही ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी
UP News: बुलंदशहर में तैनात यूपी पुलिस के एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही ने ढाई महीने पहले ही लखावटी चौकी पर ड्यूटी ज्वाइन की थी।
UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ लखावटी फैंटम ड्यूटी पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह दर्दनाक घटना गुरुवार (16 जुलाई 2026) तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। देर रात सन्नाटे में हुई गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
ढाई महीने पहले ही संभाली थी ड्यूटी
मृतक सिपाही की पहचान सुधीर के रूप में हुई है। सुधीर मूल रूप से आगरा जनपद के थाना इरादतनगर क्षेत्र के ग्राम संगेचा के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम जगवीर है। मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर ने करीब ढाई महीने पहले ही बुलंदशहर की लखावटी पुलिस चौकी के अंतर्गत फैंटम ड्यूटी ज्वाइन की थी।
ये भी पढ़े-UP News: आयुष्मान योजना में बड़े खेल का खुलासा, एक ही परिवार का कई बार इलाज
नहर की पटरी पर जाकर उठाया आत्मघाती कदम
बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सुधीर अपनी रूटीन ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वह अचानक लखावटी नहर की पटरी पर पहुंचे और अपनी सरकारी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक सुधीर की जान जा चुकी थी।
ये भी पढ़े-लखनऊ में आग का तांडव! इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप का लाखों का सामान जलकर राख…
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सिपाही के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। सुधीर ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
ये भी पढ़े-Lucknow News: होटल नोवोटेल में मिला युवा साइंटिस्ट का शव, बनाया था बैटरी वाला ट्रैक्टर





