
Lucknow Fire case: अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर एक्शन, 15 मौतों के बाद जागा LDA
Lucknow Aliganj Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 दर्दनाक मौत के बाद आखिरकार लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का चाबुक चल गया है। शनिवार (25 जुलाई) सुबह एलडीए की प्रवर्तन टीम जेसीबी और बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध रूप से निर्मित इस बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
15 दिन की नोटिस अवधि समाप्त होने और विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एलडीए प्रशासन ने यह सख्त रुख अपनाया है।
रिहायशी नक्शे पर था कमर्शियल कॉम्प्लेक्स
जांच में खुलासा हुआ था कि अलीगंज के सेक्टर-डी में स्थित यह इमारत मूल रूप से रिहायशी (Residential) श्रेणी में स्वीकृत कराई गई थी। हालांकि, नियमों की अनदेखी कर इसमें गेमिंग जोन, कोचिंग सेंटर और पेट शॉप जैसी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
इमारत में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं थे और न ही आपातकालीन निकास (Emergency Exit) की कोई व्यवस्था की गई थी। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें दम घुटने और जलने से 15 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़े- UP News: जहां उस विषय का छात्र नहीं, वहां भेज दिए गए टीचर; हाईकोर्ट पहुंचा मामला
नोटिस के बाद शुरू हुआ ध्वस्तीकरण
हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई शुरू की गई थी। एलडीए कोर्ट ने 15 दिनों का नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। नोटिस अवधि बीतने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राधिकरण ने इमारत को ध्वस्त करने के अंतिम आदेश जारी किए। शनिवार सुबह से ही पुलिस बल की मौजूदगी में एलडीए के दलबल ने अवैध और अनधिकृत निर्माणों को ढहाना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़े- शादी का सपना दिखाकर किया शोषण! मेरठ में युवती ने उठाया खौफनाक कदम…
मुख्य आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
इस दुखद हादसे में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इमारत के मालिक वीरेंद्र शुक्ला और कोचिंग/गेमिंग संचालक समेत मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एलडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि शहर में बिना फायर एनओसी और आवासीय नक्शे पर चल रहे अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी अब इसी तरह का कड़ा अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़े- UP News: ‘नालायक अधिकारी, पहले इस्तीफा दो…’, किस बात पर भड़कीं BJP MLA केतकी सिंह





