UP News: जहां उस विषय का छात्र नहीं, वहां भेज दिए गए टीचर; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

यूपी के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के तबादले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां विषय का एक भी छात्र नहीं, वहां टीचर भेज दिए गए। मामला हाईकोर्ट पहुंचा।

UP News: उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन (Adjustment) और तबादला प्रक्रिया में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 30 जून को जारी ट्रांसफर लिस्ट में कई ऐसे शिक्षकों का तबादला उन स्कूलों में कर दिया गया है, जहां उनके विषय का एक भी छात्र नामांकित नहीं है

विभागीय मनमानी और इस अजीबोगरीब व्यवस्था से परेशान होकर आधा दर्जन से अधिक पीड़ित शिक्षकों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई है।

जानिए क्या हैं लापरवाही?

विभाग द्वारा जारी समायोजन सूची में छात्र-शिक्षक अनुपात और विषयगत आवश्यकता को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया:

  1. प्रयागराज से सोनभद्र का मामला: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदौत (फूलपुर, प्रयागराज) में तैनात वाणिज्य (Commerce) विषय के शिक्षक पीयूष कुमार सिंह का तबादला राजकीय हाईस्कूल कन्हौरा (सोनभद्र) कर दिया गया। खास बात यह है कि सोनभद्र के इस स्कूल में कुल 61 विद्यार्थियों पर पहले से 3 शिक्षक तैनात हैं और वहां कॉमर्स विषय का एक भी छात्र नहीं है

  2. फतेहपुर से सीतापुर: इसी तरह राजकीय हाईस्कूल एकारी (फतेहपुर) के वाणिज्य शिक्षक अतुल तिवारी का स्थानांतरण राजकीय इंटर कॉलेज (सीतापुर) कर दिया गया।

  3. फतेहपुर से हरदोई: राजकीय हाईस्कूल अकबरपुर चौराही (फतेहपुर) के वाणिज्य शिक्षक का तबादला राजकीय इंटर कॉलेज (हरदोई) में कर दिया गया, जहां विषय की उपयोगिता का ध्यान नहीं रखा गया। 

ये भी पढ़े- UP News: मिशन 2027 के लिए एक्शन मोड में CM योगी, अफसरों को दी चेतावनी

शिक्षकों पहुंचे हाईकोर्ट

बिना छात्र वाले स्कूलों में भेजे जाने से आक्रोशित शिक्षकों का कहना है कि जहां बच्चों को विषय अध्यापकों की सख्त जरूरत है, वहां शिक्षक भेजे नहीं जा रहे हैं और जहां एक भी छात्र नहीं है, वहां जबरन शिक्षकों की तैनाती की जा रही है।

इस पूरी प्रक्रिया से असंतुष्ट कई शिक्षकों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है। अदालती हस्तक्षेप के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली और समायोजन सूची पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़े- UP News: ‘यह मजदूर का हाथ है कातिया…’ कलेक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लेकर घुसा फरियादी

Back to top button