Ramayana Trailer: रामायण’ का ट्रेलर देख गदगद हुए ‘कृष्ण’, रणबीर कपूर को दी नसीहत

Ramayana Trailer: डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1‘ (Ramayana: Part 1) का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

बीआर चोपड़ा की आइकॉनिक ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए वरिष्ठ अभिनेता नीतीश भारद्वाज (Nitish Bhardwaj) ने ट्रेलर देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने फिल्म को ‘ऑस्कर-योग्य’ बताते हुए मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को एक महत्वपूर्ण सलाह भी दी है।

सिनेमा के लिए भारत का तोहफा

नीतीश भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘रामायण’ का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स और डायरेक्टर की जमकर तारीफ की। रामायण का ट्रेलर देखकर लगता है कि यह बेस्ट फॉरेन फिल्म श्रेणी में 100% ऑस्कर जीतेगी। निर्माता नमित मल्होत्रा को बधाई। सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी विश्व सिनेमा को भारत की तरफ से अगला बड़ा उपहार हैं।

उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), AI के उपयोग, प्रोडक्शन डिजाइन और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर के संगीत सहयोग की भी दिल खोलकर सराहना की।

रणबीर कपूर को सलाह

नीतीश ने लिखा, रणबीर, एक अभिनेता के रूप में मैं तुम्हें हमेशा पसंद करता हूँ। लेकिन अब भगवान राम का किरदार निभाने के बाद भारत की विरासत, संस्कृति, मूल्यों और संस्कारों को बनाए रखने की तुम्हारी सामाजिक जिम्मेदारी शुरू होती है।

उन्होंने आगे लिखा, चाहे तुम्हें सोने की खदान ही क्यों न ऑफर हो जाए, अब आगे ‘एनिमल’ जैसी फिल्में मत करना। कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें। भारत के पास आपकी अभिनय क्षमता को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां मौजूद हैं।

ये भी पढ़े-Mirzapur The Movie: देशभर में रोड ट्रिप पर निकलेंगे कालीन भैया, जल्द आ रहा फिल्म का ट्रेलर

फिल्म की रिलीज पर जताई उम्मीदें

नीतीश भारद्वाज ने उम्मीद जताई कि देश की जनता साई पल्लवी को माता सीता के रूप में पूरे दिल से स्वीकार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे फिल्म में मृदंग और मंजीरे की धुन पर संत तुलसीदास जी की चौपाइयां सुनने को बेताब हैं। नितेश तिवारी की मेहनत के सम्मान में वे इस फिल्म को सिनेमाघर में कम से कम 5 बार देखेंगे।

ये भी पढ़े- ‘Toxic’ के मेकर्स ने कियारा को दिया जन्मदिन का तोहफा, पोस्टर जारी कर लिखी प्यारी बात

Back to top button