‘मोदिया बिंद’ वाला चश्मा पहन संसद पहुंचीं रेणुका चौधरी; बोलीं- ‘अंधभक्त बैठे हैं, इलाज करेंगे’

New Delhi: संसद में जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधने के लिए अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी संसद परिसर में ‘मोतियाबिंद’ लिखा चश्मा लेकर पहुंचीं और बीजेपी समर्थकों पर तंज कसा।

रेणुका चौधरी ने चश्मा दिखाते हुए कहा कि यह उन लोगों के लिए है, जिन्हें देश में हो रही समस्याएं दिखाई नहीं देतीं। उन्होंने ऐसे लोगों को ‘अंधभक्त’ बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कथित चोरी के मामले, पुल गिरने की घटनाएं और NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दे दिखाई नहीं देते। उनके मुताबिक, उन्हें सिर्फ सरकार की तारीफ दिखाई देती है। इसी तंज के साथ उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के ‘इलाज’ के लिए यह चश्मा लाया गया है।

यह भी पढ़ें…

चढ़ावा चोरी पर संतों का हल्लाबोल! दिल्ली में प्रदर्शन कर PM मोदी से लगाई गुहार

‘देश की समस्याएं दिखाई नहीं देतीं’
कांग्रेस सांसद ने सरकार और बीजेपी समर्थकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में गंभीर मुद्दे सामने आते हैं, तब भी कुछ लोगों को उनकी गंभीरता नजर नहीं आती। उन्होंने ‘मोतियाबिंद’ लिखे चश्मे को इसी राजनीतिक संदेश के तौर पर इस्तेमाल किया।

इस दौरान संसद परिसर में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें…

भारत की आज़ादी का केंद्र बिंदु यूपी था:मुख्यमंत्री

खरगे ने PM और गृह मंत्री पर साधा निशाना
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बयान नहीं देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

संसद के मानसून सत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। ऐसे में रेणुका चौधरी का ‘मोतियाबिंद’ वाला चश्मा वाला प्रदर्शन भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें…

युवा आंदोलन के बाद भी नहीं बदले तेवर? संसद में सरकार-विपक्ष का गतिरोध जारी…

Back to top button