प्रदर्शन के बीच BPSC ने जारी किया TRE-4 नोटिफिकेशन, जानें कब से भरेंगे फॉर्म…

BPSC TRE 4.0 Notification: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती होगी, इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Bihar: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। अब आयोग ने कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।

1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
BPSC के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

प्रदर्शन के बीच जारी हुआ नोटिफिकेशन
TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर बिहार में पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। पटना में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे और भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की गई। इसी प्रदर्शन के बीच BPSC की ओर से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें…

पटना में छात्रों का ‘न्याय सत्याग्रह’, TRE-4 की मांग पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट…

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले BPSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। इसमें पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें…

‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’ तेजस्वी की जुबान फिसली तो मांझी ने कसा तंज

महत्वपूर्ण तारीखें:

  • भर्ती: TRE-4
  • कुल पद: 32,388
  • आवेदन शुरू: 1 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 30 सितंबर 2026
  • आवेदन वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in

लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन जारी होना बड़ी राहत मानी जा रही है। अब उम्मीदवारों की नजर आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की आगामी तारीखों पर रहेगी।

यह भी पढ़ें…

Bihar में बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; 14 घायल

Back to top button