हर सप्ताह होगी नियुक्ति! CM योगी ने 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का किया ऐलान…

Yogi Adityanath on Employment: CM योगी ने युवाओं को दिया भरोसा, बोले- अगले छह महीने में 1 लाख नियुक्तियां होंगी; आरक्षण नियमों का पालन और बिना भेदभाव भर्ती प्रक्रिया पर सरकार का जोर.

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अगले छह महीने के भीतर 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के इस ऐलान को अहम माना जा रहा है।

3,572 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगले छह महीने में 1 लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्तियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां अलग-अलग चरणों में होंगी और हर सप्ताह नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें…

UP News: चीनी के बढ़े दाम पर पोस्ट करना लेखपाल को पड़ा भारी, हुए सस्पेंड

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना और उन्हें नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण काम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवारों को उनकी क्षमता के आधार पर अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब बिना भेदभाव के अभ्यर्थियों का चयन होता है तो इसका सीधा लाभ प्रदेश को मिलता है।

यह भी पढ़ें…

हिजाब पर कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी सियासी गर्मी, राजभर ने अखिलेश को घेरा

हर सप्ताह नियुक्तियों का दावा
मुख्यमंत्री के मुताबिक आने वाले छह महीनों में अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य हर सप्ताह विभिन्न चरणों में युवाओं को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराना है।

योगी सरकार के इस ऐलान से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं की उम्मीदें बढ़ी हैं। अब आने वाले महीनों में विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के परिणाम और नियुक्तियों पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें…

‘सर नौकरी चाहिए’… डिप्टी CM के आवास पहुंचे लाइब्रेरियन अभ्यर्थी, भर्ती निकालने की मांग

Back to top button