हिजाब पर कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी सियासी गर्मी, राजभर ने अखिलेश को घेरा

UP Politics: इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब संबंधी फैसले के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से रुख स्पष्ट करने को कहा; पूछा- क्या आप भी कोर्ट के आदेश के खिलाफ खड़े होंगे?

Lucknow: स्कूलों में हिजाब या स्कार्फ पहनने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या वह भी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ खड़े होंगे। राजभर ने कहा कि अखिलेश को इस मामले में खुलकर अपनी राय सामने रखनी चाहिए।

राजभर ने पूछा- क्या है अखिलेश का रुख?
राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अखिलेश यादव ने हाईकोर्ट का आदेश पढ़ा होगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में हिजाब पहनने के मामले में अदालत का फैसला आ चुका है और सपा के प्रवक्ताओं की ओर से इस पर प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

मंत्री ने अखिलेश से पूछा कि क्या वह भी हाईकोर्ट के खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अखिलेश अपने मन की बात कहें और बताएं कि इस आदेश से उनका मन दुखी हुआ है या नहीं। राजभर ने कहा कि वह अखिलेश के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

‘सर नौकरी चाहिए’… डिप्टी CM के आवास पहुंचे लाइब्रेरियन अभ्यर्थी, भर्ती निकालने की मांग

कोर्ट ने ड्रेस कोड को बताया जरूरी
दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल में छात्राओं को स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति देने के लिए स्कूल प्रशासन को निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है।

जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता छात्रा पर्याप्त धार्मिक प्रमाण पेश नहीं कर सकी, जिससे यह साबित हो कि स्कूल में सिर पर स्कार्फ पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा है।

यह भी पढ़ें…

अयोध्या में कंप्यूटर बाबा ने किया आंदोलन का ऐलान

फैसले के बाद सियासत गरम
हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिजाब का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस में आ गया है। ओपी राजभर के बयान के बाद अब सबकी नजर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया पर है। राजभर ने अपने बयान के जरिए सपा नेतृत्व से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख बताने की मांग की है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में तीन नए उप-डाकघरों का उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगी ये सुविधाएं

Back to top button