‘बस चले तो BJP को ही बेच दें…’, JPNIC पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

JPNIC Lucknow: राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इनका बस चले तो ये बीजेपी को ही बेच दें।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्र में बड़े इंजन की सरकार बड़ी सरकारी संपत्तियां बेच रही है, वहीं उत्तर प्रदेश में छोटे इंजन की सरकार छोटी-छोटी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने में लगी है।

‘जेपी की याद को मिटाने की साजिश’

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बीते 10 सालों में कोई नया काम नहीं किया है, बल्कि उन्होंने केवल महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नाम का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने याद दिलाया कि JPNIC का शिलान्यास नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के समय हुआ था और सपा सरकार के दौरान लोकनायक जेपी के सम्मान और युवाओं में लोकतंत्र के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन मौजूदा सरकार इस ड्रीम प्रोजेक्ट और जेपी की विचारधारा को बर्बाद करने पर तुली है।

ये भी पढ़े- कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, एक पायलट की मौत; गंगा बैराज के पास हादसा

सरकार आते ही होगी जांच

अखिलेश यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही उन तमाम अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी जो पहले गोरखपुर में सीडीओ (CDO) के पद पर तैनात थे और बाद में गलत फैसलों में शामिल रहे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि JPNIC कोई बेचने वाली संपत्ति नहीं है और सपा इसे बिकने नहीं देगी। सरकार आने पर इसे और बेहतर बनाकर जनता को समर्पित किया जाएगा।

ये भी पढ़े- गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर पड़ीं बड़ी दरारें, 10 दिनों में दूसरी बार धंसी सड़क

Back to top button