
‘Daayra’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, न्याय और कानून की जंग में उलझी कहानी
Daayra Trailer Release: ‘राज़ी’ और ‘तलवार’ जैसी संजीदा और ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) का आधिकारिक ट्रेलर सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और साउथ के बेहतरीन अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 19 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही दर्शकों और सिनेप्रेमियों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
सिस्टम और न्याय के दो अलग रास्तों की जंग
ट्रेलर की शुरुआत एक जघन्य अपराध से होती है, जिसके बाद पूरा देश न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आता है। एक ही केस की जांच करते हुए अजूनी और रमन दो अलग-अलग छोर पर खड़े हो जाते हैं। एनकाउंटर, पुलिस प्रक्रिया और नाबालिग आरोपियों (Juvenile Law) से जुड़े कानूनों पर दोनों अधिकारियों की विचारधाराएं आपस में टकराती हैं।
फिल्म ‘दायरा’ की कहानी कानून, न्याय और व्यवस्था के उस ‘धुंधले इलाके’ (Grey Area) पर आधारित है, जहां सही और गलत की परिभाषाएं उलझ जाती हैं।
करीना कपूर खान फिल्म में DCP अजूनी कोहली (DCP Ajooni Kohli) का किरदार निभा रही हैं, जो शांत, संयमित और नियम-कायदों के दायरे में रहकर काम करने वाली सख्त अफसर हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन DCP रमन कुमार (DCP Raman Kumar) की भूमिका में हैं, जो एक गंभीर मामले में त्वरित न्याय और आक्रामक रवैये के पक्षधर हैं।
ये भी पढ़े- ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बजरंगबली की कृपा! बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म
‘ऐसा रोल मिलना रोमांचक’
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मेघना गुलजार के साथ काम करना बेहद खास रहा। उन्होंने बताया, “DCP अजूनी कोहली का किरदार निभाना मेरे लिए एक नया अनुभव था, क्योंकि मेघना ने मुझसे वह कराया जो मैंने अपने करियर में पहले कभी नहीं किया था। वहीं पृथ्वीराज जैसे होशियार अभिनेता के साथ काम करना शानदार रहा।”
ये भी पढ़े-‘आतंकवादी नहीं मेरा बेटा…’, यश के स्टारडम और ‘Toxic’ के खिलाफ साजिश पर भड़कीं मां
कब रिलीज होगी ‘दायरा’?
जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म ‘दायरा’ का निर्माण विनीत जैन और धवल गड़ा ने किया है। फिल्म में जितेंद्र जोशी, क्षिति जोग, कंवलजीत सिंह और संदीप कुलकर्णी जैसे मंजे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़े- ‘Raaka’ में अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल, दीपिका-रश्मिका समेत नजर आएंगी 7 हसीनाएं





