
गोरखपुर में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, CM योगी ने शिक्षकों को सौंपा स्टेट अवॉर्ड
Teacher’s Day 2026: गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सीएम योगी ने सबसे पहले परिसर में लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों पर मौजूद विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
81 में 33 महिला शिक्षक भी
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल 81 शिक्षकों में बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक शामिल रहे। इनमें 33 महिला शिक्षक हैं। समारोह में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 76 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह भी मौजूद रहे।
25 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न
पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 25 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति आयु सीमा में दो वर्ष की वृद्धि का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा उन्हें आजीवन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रतिवर्ष चार हजार किलोमीटर तक निश्शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
PDA का फुलफार्म है, पराया धन अपना:विनोद तावड़े
पारंपरिक ज्ञान के समन्वय पर बल
मुख्यमंत्री ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में प्राचीन ज्ञान और नवीन तकनीक के संयोजन को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि आज हमारे समर्पित शिक्षक प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं को आधुनिक तकनीक तथा डिजिटल तकनीकों से जोड़कर नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की पटकथा लिख रहे हैं।
शिक्षा के इस आधुनिक स्वरूप से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो पा रहा है। सीएम योगी ने आह्वान किया कि शिक्षक भावी पीढ़ी को संस्कारवान और तकनीक-कुशल बनाकर राज्य तथा राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान निरंतर देते रहें।
सच्चा सनातनी कभी दूसरे का अपमान नहीं करता:अखिलेश यादव
स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, मत्स्य मंत्री संजय निषाद और सांसद रवि किशन समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।





