लखनऊ में सीखते-सीखते बेकाबू हुई कार, इवनिंग वॉक पर निकली महिला की मौत

लखनऊ के मड़ियांव में दर्दनाक हादसा, कार सीख रही महिला ने इवनिंग वॉक कर रही कुसुम चौहान को मारी टक्कर; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पोस्टमार्टम में छह हड्डियां टूटने की पु

Lucknow: लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र स्थित एल्डिको सिटी में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार चलाना सीख रही एक महिला ने इवनिंग वॉक पर निकली कुसुम चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चला रही महिला की तलाश शुरू कर दी है।

IIM रोड पर इवनिंग वॉक के दौरान हादसा
कुसुम चौहान एल्डिको सिटी की रहने वाली थीं। परिजनों के मुताबिक, वह रोज की तरह 10 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे इवनिंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान कार चलाना सीख रही मनीषा ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कुसुम को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें…

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली…

पोस्टमार्टम में छह हड्डियां टूटने की पुष्टि
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुसुम के शरीर की छह हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई है। उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस अब हादसे के कारणों और कार चला रही महिला की लापरवाही की जांच कर रही है।

हादसे के बाद कार चला रही महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

परिवार में मातम
कुसुम चौहान के पति दिनेश चौहान भारतीय वायुसेना में सार्जेंट पद से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में वह बीकेटी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनके परिवार में बेटा दीपेश चौहान और बेटी दीप्ति चौहान हैं।

कुसुम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने पुलिस से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें…

त्योहारों पर नहीं होगी सफर में परेशानी! यूपी की 681 सड़कों को सुधारने के निर्देश

Back to top button