लंदन में विराट कोहली से मिले एकनाथ शिंदे, विकास और खेल पर हुई चर्चा

Virat Kohli Meets Eknath Shinde: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच लंदन में एक शिष्टाचार मुलाकात हुई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जब यह जानकारी मिली कि विराट कोहली लंदन में हैं और विराट को शिंदे के लंदन प्रवास का पता चला, तो दोनों नेताओं के बीच एक सौहार्दपूर्ण बैठक तय हुई।

इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र के इंफ्रास्ट्रक्चर, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और खेल के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

एकनाथ शिंदे ने की कोहली की तारीफ

मुलाकात के बाद न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। शिंदे ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा शतक और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाला इतना बड़ा भारतीय क्रिकेटर स्वभाव से बेहद जमीन से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले भी वे दोनों मिल चुके हैं, लेकिन लंदन में हुई यह आमने-सामने की सीधी बातचीत बेहद सुखद और सकारात्मक रही।

इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पोर्ट्स पर मंथन

बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे ने विराट कोहली को महाराष्ट्र में चल रहे प्रमुख बुनियादी ढांचागत प्रोजेक्ट्स जैसे ‘थर्ड मुंबई’, अटल सेतु, बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग, कोस्टल रोड और मेट्रो नेटवर्क के बारे में जानकारी दी। शिंदे के अनुसार, विराट कोहली ने भी महाराष्ट्र में बीते कुछ वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार की सराहना की। इसके अलावा, राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और ‘लाडली बहना’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़े-विनेश फोगाट को दिल्ली HC से झटका, वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप ट्रायल में नहीं उतर पाएंगी…

युवा एथलीटों को बढ़ावा देने पर सुझाव

इस मुलाकात का एक मुख्य बिंदु युवाओं और खेल प्रतिभाओं का विकास रहा। दोनों के बीच इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए कैसे तैयार किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि विराट कोहली ने खेल ढांचे को मजबूत करने और एथलीटों को आगे बढ़ाने के संबंध में कुछ बेहद बहुमूल्य और व्यावहारिक विचार साझा किए, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे देश के खेल जगत के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

ये भी पढ़े-IND vs AFG: गंभीर की टेंशन बढ़ी! चोट के चलते हर्षित राणा बाहर, हुयी इस खिलाडी की एंट्री

Back to top button