Drishyam 3 में विजय सालगांवकर की कहानी का होगा The End?

Ajay Devgn Drishyam 3: अभिनेता अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) इन सुर्खियों में है। साल 2015 में शुरू हुई इस सस्पेंस थ्रिलर की कहानी ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

अब फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म की कहानी, इसके ओरिजिनल ट्रैक और विजय सालगांवकर के किरदार के भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

फ्रेश  होगी ‘दृश्यम 3’ की कहानी

मलयालम सिनेमा की ऑरिजिनल ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी से अलग, हिंदी संस्करण की तीसरी किस्त एकदम अलग रास्ते पर चलने वाली है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया कि ‘दृश्यम 2’ के बाद उन्होंने फैसला किया था कि वह कोई रीमेक नहीं बनाएंगे, क्योंकि रीमेक से डायरेक्टर के क्राफ्ट का क्रेडिट छिन जाता है। उन्होंने कहा कि ‘दृश्यम 3’ की स्क्रिप्ट पूरी तरह से ओरिजिनल लिखी गई है और यह मोहनलाल वाली मलयालम ‘दृश्यम 3’ से बिल्कुल भिन्न कहानी पेश करेगी।

राइटिंग में लगे दो साल

साल 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने दुनियाभर में करीब 345 करोड़ रुपये का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसके बावजूद मेकर्स ने तीसरे पार्ट को लाने में जल्दबाजी नहीं दिखाई। अभिषेक पाठक के अनुसार, फ्रेंचाइजी के साथ दर्शकों का गहरा भावनात्मक जुड़ाव है, इसलिए कोई भी इसे सिर्फ कमर्शियल फायदे या पैसे कमाने के लिए नहीं बना सकता। टीम को स्क्रिप्ट लिखने में दो साल से अधिक का समय लगा ताकि दर्शकों की उम्मीदों से एक कदम आगे रहा जा सके।

‘पार्ट 4’ पर डायरेक्टर का रिप्लाई

फिल्म के नाम में ‘द कन्क्लूजन’ जुड़े होने के कारण यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह विजय सालगांवकर के सफर का आखिरी चैप्टर होगा। जब निर्देशक अभिषेक पाठक से ‘दृश्यम 4’ बनने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दोटूक लहजे में कहा, “जीरो!”। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कभी भी पार्ट 4 नहीं लिखेंगे, क्योंकि इस कहानी को एक सही और शानदार अंत (क्लोजर) की जरूरत थी, जो ‘दृश्यम 3’ के जरिए दर्शकों को मिलने वाला है।

ये भी पढ़े- फिल्म ‘The Vvaan’ कानूनी पचड़े में फंसी, म्यूजिक चुराने का लगा आरोप

कब रिलीज होगी ‘दृश्यम

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार फिल्म में अजय देवगन (विजय सालगांवकर), तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता के साथ-साथ जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला जैसे दमदार कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े-RAW फाउंडर रामेश्वर नाथ काव पर बनेगी बायोपिक, करण जौहर का बड़ा ऐलान

Back to top button