वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, कटड़ा स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे

Navratri Special Train: नवरात्र और दिवाली की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला, नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल 12 से 25 अक्टूबर तक लगाएगी 14 फेरे।

Jammu News:  नवरात्र और दिवाली के त्योहारों के दौरान श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया है। इसके साथ ही जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

कटड़ा स्पेशल ट्रेन लगाएगी 14 फेरे
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन कुल 14 फेरे लगाएगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन भी कुल 14 फेरे लगाएगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन रास्ते में कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का ठहराव पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों पर रहेगा।

इससे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…

मेघालय में UDP को बड़ा झटका, 8 विधायकों ने छोड़ी पार्टी और थामा BJP का दामन

राजधानी एक्सप्रेस में भी बढ़ेगी यात्री क्षमता
कटड़ा जाने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी के साथ रेलवे ने जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का भी फैसला किया है। इसका उद्देश्य नवरात्र और दिवाली के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें…

गणेश उत्सव में दर्दनाक हादसा… खौलते सांभर के भगोने में गिरी महिला; इलाज के दौरान मौत

नवरात्र में बढ़ती है वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या
नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचते हैं। दिवाली के आसपास भी जम्मू-कटड़ा क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था किए जाने से यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के इस फैसले से त्योहारी सीजन में दिल्ली और उत्तर भारत के प्रमुख शहरों से कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेंगे।

यह भी पढ़ें…

तमिलनाडु CM का तोहफा, नवजातों को मिलेगी सोने की अंगूठी

Back to top button