Prahaar Trailer: कसाब को फांसी दिलाने की कहानी, ‘प्रहार’ के ट्रेलर में छाए राजकुमार राव

Prahaar Trailer Review: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की मच-अवेेटेड आगामी फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ (Prahaar) का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद देश के इतिहास की सबसे बड़ी कोर्टरूम लड़ाई पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ता है। फिल्म में राजकुमार राव देश के जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक सरकारी वकील बिना बंदूक या गोली के, केवल सबूतों और कानून की ताकत से खूंखार आतंकी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाता है।

यहां देखें ट्रेलर..

26/11 के खौफ और कानूनी पेचों की झलक

ट्रेलर की शुरुआत 26 नवंबर 2008 की उस दर्दनाक रात की खौफनाक झलकों के साथ होती है, जब मुंबई में बेगुनाहों की जान ली गई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर हुए हमले में अपनी मां को खो चुकी एक छोटी बच्ची के कोर्टरूम में गवाही देने के दृश्य से कहानी में भावुकता और गंभीरता जुड़ती है।

इसके बाद मामला कोर्ट की चौखट पर पहुंचता है, जहां कसाब के बचाव पक्ष के वकील उसकी उम्र को 17 साल बताकर और नाबालिग होने का दावा करके केस को भटकाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उज्ज्वल निकम बने राजकुमार राव हर दांव को नाकाम करते हुए कानून के दायरे में रहकर लड़ाई लड़ते हैं।

ये भी पढ़े-Ex शाहिद की बीवी संग बेबो का शो, करीना कपूर और मीरा राजपूत एकसाथ

राजकुमार राव की जानदार एक्टिंग

राजकुमार राव ने उज्ज्वल निकम की वेशभूषा, बॉडी लैंग्वेज, मूछों के लुक और उनकी खास मराठी टोन वाली संवाद अदायगी को पर्दे पर बेहद सटीकता से उतारा है। ट्रेलर में उनके कई डायलॉग्स ध्यान खींचते हैं, जिनमें से एक में वह कहते नजर आते हैं कि उज्ज्वल निकम भी हनुमान जयंती के दिन पैदा हुआ था और उनका तथा उनके दुश्मनों का हिसाब बजरंगबली लेंगे। इसके अलावा, एक अन्य सीन में उनका डायलॉग आता है कि हमारे यहां आतंकवादी के लिए भी संविधान है, जबकि उनके वहां आतंकवाद ही संविधान है।

ये भी पढ़े-उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका ₹7,000 करोड़ का हर्जाना, जानिए पूरा मामला?

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कसाब के वकील की भूमिका में सिकंदर खेर और पाकिस्तान से आए डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे किरदार में जयदीप अहलावत के साथ राजकुमार राव की जुबानी जंग देखने लायक है। कोर्टरूम में दोनों अभिनेताओं का आमना-सामना फिल्म के ड्रामे और रोमांच को कई गुना बढ़ा देता है। फिल्म में वामिका गब्बी और आशुतोष विद्यार्थी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

दिनेश विजान द्वारा निर्मित और अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रहार’ 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के अवसर पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़े-Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘विजय सालगांवकर’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में दिखा तूफान

Back to top button