UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस; 15 IAS और 23 PCS अफसरों का ट्रांसफर

UP PCS Transfer: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 23 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। शासन की ओर से देर रात इन सभी अधिकारियों के नए पदस्थापन की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

खनन और पंचायती राज विभाग में फेरबदल

जारी की गई नई तबादला सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। खनन विभाग की सचिव माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का प्रभार वापस ले लिया गया है और उन्हें अब निदेशक (भूतत्व एवं खनिकर्म) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही पंचायती राज विभाग के निदेशक पद पर तैनात आईएएस अमित सिंह को हटाकर उनके स्थान पर हरिप्रताप शाही को पंचायती राज का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। अमित सिंह को अब प्रबंध निदेशक (पीसीडीएफ) पद का कार्यभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़े-UP में अपराधियों पर योगी सरकार का एक्शन, 9 साल में 303 एनकाउंटर में ढेर…

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

तबादला आदेशों के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त (आवास विकास परिषद) के पद पर तैनात किया गया है। अधिकारी नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक (पीसीएफ) बनाया गया है। वहीं आईएएस डॉक्टर चंद्र भूषण को अपर निदेशक (RUPAAM) की जिम्मेदारी दी गई है।

23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

यूपी सरकार ने PCS कैडर के 23 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। शासन की जारी लिस्ट में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM) और नगर निगमों के अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेन्द्र विक्रम को एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर, लवी त्रिपाठी को एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर और राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ बनाया गया है।

ये भी पढ़े-‘बाहर मिलो, जिंदा गाड़ देंगे’, सुभासपा प्रवक्ता के ऑफिस में घुसकर धमकी…

वहीं पुष्पेंद्र पटेल को एडीएम (प्रशासन) रामपुर, अर्पित गुप्ता को कुलसचिव बांदा कृषि विश्वविद्यालय, विजय शंकर को कुलसचिव महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय कुशीनगर, अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त और बृजेश कुमार सिंह को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात किया गया है।

शिवानी सिंह को एडीएम (नमामि गंगे) जालौन, प्रेम चन्द्र मौर्य को एडीएम (वि/रा) प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा को एडीएम (वि/रा) लखनऊ, राजेंद्र कुमार को एडीएम (न्यायिक) हरदोई और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

Back to top button