
‘जहां चाहें भेज दें, मैं तैयार हूं’… सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव का छलका दर्द
CJI Surya Kant on Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी ओर से पेश उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसमें पुश्तैनी संपत्ति बेचकर बकाया रकम चुकाने की बात कही गई है। अभिनेता ने कोर्ट को बताया कि उनके पास 1.15 करोड़ रुपये की रकम तैयार है, जिसे वह बुधवार को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा कर सकते हैं।
वहीं उनकी पुश्तैनी संपत्ति के संभावित खरीदार ने भी 85 लाख रुपये देने की सहमति जताई है। इस तरह शुरुआती तौर पर दो करोड़ रुपये जमा करने की तैयारी है।
राजपाल बोले-फिल्म में 17 करोड़ डूब गए’
दरअसल पिछली सुनवाई में राजपाल ने कोर्ट से 1 करोड़ 15 लाख रुपये जमा कराने की बात कही थी। लेकिन अब तक ये रकम उन्होंने जमा नहीं करवाई है। अदालत ने आज उनसे 1 करोड 15 लाख रुपये जमा करने को कहा. बाकी 85 लाख रुपये RTGS के जरिए सोमवार तक जमा कराने की मोहलत दी।
इस पर एक्टर ने अपनी माली हालत का हवाला देते हुए कहा कि उनके पास पैसा नहीं है। 17 करोड़ रुपये वह फिल्म अता पता, लापता में डुबा चुके हैं। उन्होंने इस फिल्म से एक रुपया भी नहीं कमाया। फिल्म एक थिएटर में भी रिलीज नहीं हो पाई, जिससे उनको बहुत नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़े-दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, बेटी सरायाह संग शेयर की गुडन्यूज
CJI ने कहा- कोई अच्छी फिल्म बनाओ
इस पर सीजेआई ने राजपाल से पूछा कि कोई सीरियल फिल्म बना रहे हो या नहीं. इस पर राजपाल ने दुखी होकर कहा कि 16 साल में 250 फिल्में कर चुका हूं। उनके 17 करोड़ रुपये तो फिल्म अता पता लापता में ही डूब गए। बता दें कि ये वही फिल्म है जिससे जुड़े 16 साल पुराने मामले में वह अदालत तक आ पहुंचे हैं।
राजपाल ने सीजेआई से कहा कि इस फिल्म में वह पांच करोड़ लगाकर 250 करोड़ डुबा चुके हैं। इस पर सीजेआई ने कहा कि कोई अच्छी सी फिल्म बनाइए, हमारे यहां भी कई एडवोकेट अच्छे एक्टर हैं।
बता दें कि सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने दालत से कहा कि आप जहां जब चाहें, जहां भेज दें, मैं तैयार हूं। लेकिन कुल 22 करोड़ रुपये थे, इसमें से एक रुपया भी नहीं कमाया गया। फिल्म एक थिएटर में भी रिलीज नहीं हो पाई। मेरे पास अब पैसा नहीं है।
ये भी पढ़े-‘पाकिस्तानी बुरे नहीं’, मीका सिंह ने कसा तंज- भारतीयों को दुबई के मुस्लिम पसंद हैं





