
J&K में अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ जारी, सत्यापन के बाद होगी डिपोर्टेशन
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। 150 और बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार को उनके देश वापस भेजने की तैयारी है। इसके लिए श्रीनगर के पंथाचौक में होल्डिंग सेंटर बनाया गया है।
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। अधिकारियों के मुताबिक, 150 और बांग्लादेशियों को बुधवार को डिपोर्ट किए जाने की तैयारी है। इससे पहले सोमवार, 5 अक्टूबर को 150 बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया था।
पंथाचौक में बनाया गया होल्डिंग सेंटर
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के पंथाचौक में एक होल्डिंग सेंटर बनाया गया है। इसका इस्तेमाल अवैध प्रवासियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के साथ-साथ उन्हें अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
तिरुपति फार्मा प्लांट में जोरदार धमाका… बॉयलर फटा तो मची चीख-पुकार, 4 की मौत
राष्ट्रीयता के सत्यापन की प्रक्रिया जारी
केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और धरपकड़ की प्रक्रिया शुरू की है। फिलहाल इन लोगों की राष्ट्रीयता का सत्यापन किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन और अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद संबंधित नागरिकों के लिए यात्रा दस्तावेज जारी किए जाएंगे। इसके बाद उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें…
विजय की TVK और PMK में डील की चर्चा तेज, कैबिनेट में 2 पदों का ऑफर?
आगे भी जारी रह सकती है कार्रवाई
प्रशासन की ओर से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से ऐसे लोगों को वापस भेजा जा सकता है।
यह भी पढ़ें…





