CM योगी खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं… अखिलेश यादव ने दी खुली चुनौती

Akhilesh Yadav Challenges CM Yogi: उत्तर प्रदेश की सियासत में आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है।

सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि यदि उनमें हिम्मत है, तो वे आगामी चुनाव खुद अयोध्या सीट से लड़कर दिखाएं।

उम्मीदवारों को लेकर कसा तंज

अयोध्या में सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि जब से हमने अयोध्या में प्रत्याशी घोषित किया है, बीजेपी सर्वे पर सर्वे करा रही है। हर सर्वे में बीजेपी पीछे छूट जा रही है। सुनने में आ रहा है कि अयोध्या में बीजेपी को नया प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा है। जो बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इतने ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली।

सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि हालात यह हो गए हैं कि बीजेपी को अयोध्या में चुनाव लड़ने के लिए ढंग का नया उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहा है।

‘इस बार हिसाब चुकता’

सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो लोग बड़े-बड़े दावे करते हैं और खुद को हर मोर्चे पर आश्वस्त बताते हैं, उन्हें मैदान में उतरकर अपनी लोकप्रियता साबित करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और जुबानी जमाखर्च करने वालों का ‘पानी’ उतार देगी।

ये भी पढ़े-अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं करेंगे; जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

मंच से अखिलेश यादव ने कहा, “ये प्रभु श्री राम की जन्मस्थली है। सभी हरि भक्त मिलकर जय राधे-श्याम कह रहे हैं। यही खूबसूरती है। मैं सोच रहा था कि अयोध्या जाकर किन बात को रखूंगा। जिस समय चुनाव होगा, हमारे आपके सामने फैसला आने की घड़ी आएगी।

हम बचपन से रामायण-महाभारत सुनते हैं। हमारे लिए प्रभु श्री राम ही प्रभु श्री कृष्ण हैं। कथा मन और मनोबल को बढ़ाती है।  भागवत कथा सीख देती है। सत्ता की एजेंसियों को सीखना चाहिए। प्रेम, दया और अपनापन ही सबसे बड़ा धर्म है।”

ये भी पढ़े-राष्ट्रीय पुस्तक मेले में ‘स्पार्क’ की गूंज, अपर्णा यादव ने किया कहानी संग्रह का विमोचन

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर अयोध्या के विकास को गति देंगे। सपा की सरकार में भेदभाव नहीं होगा।  सरकार बनाकर सुनिश्चित करेंगे कि अयोध्या के विकास का अधिकांश फायदा अयोध्या के लोगों को मिले, बाहरियों को नहीं. जैसे समाजवादी पेंशन दी थी, वैसे ही हर साल महिलाओं को 40000 रुपये देंगे। अयोध्या की पहचान को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए जो भी करना होगा, हमारी सरकार आने पर हम करेंगे।

ये भी पढ़े-जलभराव से राहत देंगे 12 नए बाढ़ पंपिंग स्टेशन; दो दिन में पानी घटने का अनुमान

Back to top button