
बेटे से मुलाकात बनी विवाद की वजह, लखनऊ में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट…
Lucknow: राजधानी लखनऊ में बेटे से मिलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। माल थाना क्षेत्र के मनभौना गांव में हुए इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। एक पक्ष ने घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करने तथा उन्हें जबरन कार में बैठाने की कोशिश का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी हमला करने और कार में तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर मारपीट और जबरन ले जाने की कोशिश का आरोप
मनभौना निवासी रेनू, पत्नी विजय कुमार यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्टूबर की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर थीं। इसी दौरान काकोरी थाना क्षेत्र के कलियाखेड़ा निवासी जय सिंह यादव अपने तीन साथियों सूरज कुमार, अरविंद कुमार और धर्मेंद्र यादव के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे।
रेनू का आरोप है कि सभी लोग वकील की वेशभूषा में थे। उन्होंने घर में मौजूद उनकी बेटी सोनी और बेटे को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने कार में रखी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में सोनी को गंभीर चोटें आईं। रेनू ने आरोपियों पर गाली-गलौज करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें…
CM Yogi से मिले नारद महाराज, यथार्थ गीता भेंट कर स्वामी अड़गड़ानंद जी से कराई बात
दूसरे पक्ष ने भी लगाया हमले और तोड़फोड़ का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष के जय सिंह यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 28 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी ससुराल माल के मनभौना गांव जा रहे थे। उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका थी, इसलिए उन्होंने पहले ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे।
जय सिंह के मुताबिक, वह अपने बेटे रुद्रांश यादव से मिलने गए थे, जिसकी अगले दिन यानी 29 अक्टूबर को परीक्षा थी। आरोप है कि इसी दौरान विजय कुमार यादव, मनभौना निवासी प्रमोद यादव और करीब 10 अज्ञात लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें…
Greater Noida: बालकनी में बेटे से फूल तुड़वा रहे थे पिता, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किए मुकदमे
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने महिला और उसके बच्चों को जबरन कार में बैठाने की कोशिश का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने हमला और वाहन में तोड़फोड़ की शिकायत की है। माल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…





