
‘यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर’, अमित शाह ने 2027 चुनाव के लिए किया बड़ा ऐलान…
Amit Shah UP Visit: अमित शाह ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले UCC का ऐलान कर सियासी एजेंडा साफ किया। बोले- यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर, तीसरी बार सत्ता में लौटेंगे।
UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच लखनऊ में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यूपी में भाजपा की सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई हटा नहीं सकता।
2027 में BJP की सरकार बनी तो यूपी में लागू होगा UCC
लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनने जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनवाइए, यहां भी समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। उनके इस ऐलान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों में से एक माना जा रहा है।
‘यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर, कोई हटा नहीं सकता’
अमित शाह ने अपने संबोधन में भाजपा की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार अंगद का पैर है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें और अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर नजर रखें।
गृह मंत्री ने कहा कि पार्टी को 2027 में लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि योगी सरकार ने कठोर शासन व्यवस्था के जरिए प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है।
रामभक्तों पर गोलीबारी का जिक्र कर सपा-कांग्रेस पर हमला
अपने भाषण में अमित शाह ने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष किस मुंह से सरकार बनाने की बात करता है। विपक्ष ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, जबकि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया था। शाह ने कहा कि जनता इस मुद्दे को नहीं भूलेगी।
यह भी पढ़ें…
बेटे से मुलाकात बनी विवाद की वजह, लखनऊ में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट…
वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती
अमित शाह ने सपा और कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद वे अंपायर पर आरोप लगा रहे हैं।
शाह ने कहा कि भाजपा संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि विशेष सत्र बुलाकर चर्चा कीजिए, भाजपा हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें…
CM Yogi से मिले नारद महाराज, यथार्थ गीता भेंट कर स्वामी अड़गड़ानंद जी से कराई बात
2014 से 2017 तक भाजपा की चुनावी सफलता का किया जिक्र
गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में प्रदेश में पार्टी के केवल 44 विधायक थे। उस समय संगठन को मजबूत करने की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि संगठन मजबूत होने के बाद भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीटें जीती थीं।
उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव का भी उल्लेख किया और कहा कि भाजपा ने करीब 40 प्रतिशत वोट हासिल कर 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शाह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत का महत्व समझाते हुए आगामी चुनाव में इसी तरह एकजुट होकर काम करने की अपील की।
यह भी पढ़ें…





