अग्निवीरों को मिलेगा दो साल एक्सटेंशन, दिवाली से पहले मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Agnipath Scheme: केंद्र सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए शुरू की गई ‘अग्निपथ योजना’ (Agnipath Scheme) में एक ऐतिहासिक  संशोधन किया है। अग्निपथ योजना के तहत पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने के ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट ने उनके भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार (2-Year Extension) दिया जाएगा।

फीडबैक के आधार पर फैसला

रक्षा मंत्रालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने कहा कि 14 जून 2022 को जब अग्निपथ योजना शुरू की गई थी, तब स्पष्ट किया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का निरंतर मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर योजना की समीक्षा होगी।

सेना के फील्ड कमांडरों और जमीनी स्तर से मिला अग्निवीरों का प्रदर्शन फीडबैक बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक रहा है। इसी आधार पर सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जो 75 प्रतिशत अग्निवीर 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद बाहर होने वाले थे, उन्हें अब 2 वर्ष का अतिरिक्त एंगेजमेंट पीरियड दिया जाएगा।

स्थायी सेवा का मौका

अब तक लागू व्यवस्था के तहत 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही भारतीय सेना में स्थायी कैडर के रूप में रखा जाता था, जबकि बाकी 75 प्रतिशत को सेवा निधि पैकेज देकर कार्यमुक्त कर दिया जाता था।

नए नियमों के अनुसार, 2 साल का अतिरिक्त सेवा काल पूरा करने के बाद सभी इच्छुक अग्निवीरों के लिए भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में नियमित सैनिक (Regular Soldier) के रूप में भर्ती होने का एक स्पष्ट रास्ता (Pathway) खोल दिया गया है। यह भर्ती उनकी योग्यता, इच्छा और सेना के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़े-दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत’: Supreme Court

अग्निवीरों को मिलेगा सीधा फायदा

इस बड़े बदलाव का सबसे पहला और सीधा फायदा अग्निवीरों के पहले बैच को मिलेगा, जो दिसंबर 2026 में अपना 4 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे थे। पहले बैच के करीब 18,000 से अधिक अग्निवीरों का कार्यकाल समाप्त होने वाला था।

सरकार के इस कदम से न केवल युवाओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि भारतीय सेना को भी प्रशिक्षित और अनुभवी सैनिकों की सेवाएं आगे भी मिलती रहेंगी। इसके साथ ही अग्निवीरों के लिए स्किल सर्टिफिकेट और रिक्रूटमेंट टेस्ट की प्रक्रियाओं में भी कुछ अहम सुधार किए गए हैं।

ये भी पढ़े-अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की कार्रवाई, दो एयरक्राफ्ट समेत 510 करोड़ की संपत्तियां जब्त

Back to top button