
Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए दिन रह सकता है शुभ, जानें सभी राशियों का हाल
Rashifal Today 9 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की अमावस्या है। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा।
इसके अलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज के दिन को बलि प्रतिपदा के रूप में भी मनाया जाता है।
यहां जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवन में प्रेम पनपेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा, जिसे एक शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना और उन्हें कोई शुभ वस्तु अर्पित करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।
वृषभ राशि-
आपका शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालांकि, स्वास्थ्य छोटी-मोटी समस्याओं से प्रभावित हो सकता है और शत्रु थोड़े सक्रिय रहेंगे, लेकिन वे नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे तथा अंततः मित्रवत व्यवहार के लिए झुकेंगे।
मिथुन राशि-
अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए और कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी लेने से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में तू-तू मैं-मैं का संकेत है और स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा, हालांकि व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अपने पास हरी वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि-
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में रुकावटें आ सकती हैं। सीने में विकार संभव है, इसलिए अपनी मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उनसे उलझने से बचें। बाकी प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा तथा बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा।
सिंह राशि:
पराक्रम रंग लाएगा। जो एक्जिस्टिंग बिजनेस है, उसमें और मन लगाइए। अभी कोई नए व्यापार की शुरुआत करने की आवश्यकता नहीं है, व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य आपका लगभग ठीक-ठाक रहेगा। सूर्य देव को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि:
धनार्जन का समय है, लेकिन निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं रहेगा। जुबान पर थोड़ा काबू रखना पड़ेगा, अपनों से मत उलझिए। प्रेम, संतान और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि:
थोड़ी घबराहट और बेचैनी रहेगी। थोड़ी अनबन की स्थिति या झगड़ा-तकरार हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा, सर दर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, प्रेम और संतान की स्थिति भी लगभग ठीक-ठाक है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, लेकिन आपकी व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, लेकिन अभी नए व्यापार की शुरुआत ना करें और व्यापारिक मामलों में किसी से ना उलझें। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार और संतान, सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि:
भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा का योग बनेगा। हालांकि, अभी थोड़ा मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिएगा। बाकी सारी स्थिति अच्छी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
मीन राशि:
समय बहुत बचकर पार करने वाला है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी, जबकि व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।





