महिला शक्ति की प्रेरणादायक मिसाल- इंदिरा नूई

2008 से 2017 तक इंदिरा नूई थीं दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शुमार

नई दिल्ली। ‘नारी तू नारायणी’ कथन को भारतवर्ष की तमाम महिलाओं ने चरितार्थ किया है। भारत प्राचीन काल से ही नारी शक्ति की उर्वर भूमि रहा है। भारत की विदुषी महिलाओं ने समूचे विश्व को राह दिखाई है। उन्ही में से एक नाम है इंदिरा नूई।

इंदिरा नूई का नाम दुनिया की उन प्रभावशाली महिलाओं में उनका नाम शुमार है जो कईयों का प्रेरणास्रोत होती हैं।

1994 में इंदिरा नूई ने पेप्सिको ज्वॉइन की। 1994 में उन्हें कंपनी का सीएफओ घोषित किया गया। 2006 में वह कंपनी की प्रेजिडेंट और CEO बन गईं।

2018 में इंदिरा नूई का नाम सीCEO वर्ल्ड मैगजीन की बेस्ट CEO इन द वर्ल्ड की लिस्ट में शामिल किया गया।

फोर्ब्स मैगजीन 2008 से 2017 तक इंदिरा नूई का नाम दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शुमार करती रही।

इंदिरा कृष्णमूर्ति का जन्म 28 अक्टूबर 1955 में चेन्नई में हुआ था। यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास के मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में बैचलर डिग्री हासिल की।

1976 में कलकत्ता IMM से PG डिप्लोमा किया। येल यूनिवर्सिटी से उन्होंने पब्लिक एंड प्राइवेट मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की। वर्ष 1981 में उन्होंने एमसॉफ्ट सिस्टम्स के प्रेजिडेंट राज के नूई से शादी की थी।

यह भी पढ़ें

BECA समझौते पर हुए हस्ताक्षर, गलवान शहीदों को दी श्रद्धांजलि

वे येल निगम के उत्तराधिकारी सदस्य हैं। साथ ही वे न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के निदेशक बोर्ड की स्तर बी की निदेशक भी हैं।

इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय बचाव समिति, कैट्लिस्ट के बोर्ड और लिंकन प्रदर्शन कला केंद्र की एक सदस्य हैं।

वे एइसेन्होवेर फैलोशिप के न्यासी बोर्ड की सदस्य भी हैं और वर्तमान में यू एस-भारत व्यापार परिषद में सभाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। 2007 में भारत के राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलम ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया।

इंदिरा के पिता बैंक में कार्यरत थे और माता जी हाउसवाइफ थी। ये दो बहने थीं- चन्द्रिका और इंदिरा। दोनों ही बहने बचपन से पढ़ने में बहुत होशियार थीं।

इनकी शादी राज कुमार नूई से हुई। उनकी दो बेटियाँ है, जो ग्रीनविच कनेक्टिकट में रहती हैं। उनकी बेटियों में से एक वर्तमान में येल में प्रबंधन स्कूल में पढ़ रही हैं। उनकी बड़ी बहन चंद्रिका कृष्णमूर्ति टंडन एक प्रसिद्ध गायिका और बिज़नेस वुमन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button