IND vs ENG Test 2: ऋषभ पंत की तूफानी बैटिंग, भारतीय टीम की लीड 350 के पार

IND vs ENG Test 2: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। आज इस मुकाबले का चौथा दिन है। टीम इंडिया की लीग अब 357 रन की हो गई है।

IND vs ENG Test 2: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला जारी है. आज (5 जुलाई) इस मैच का चौथा दिन है. दूसरी पारी में भारतीय टीम का स्कोर 170 रनों से ज्यादा हो चुका है और उसके 3 विकेट गिरे हैं. ऋषभ पंत और शुभमन गिल नॉटआउट बल्लेबाज हैं. भारतीय टीम की कुल लीड 350 रनों से ज्यादा की हो चुकी है.

केएल राहुल का अर्धशतक

भारत की तरफ से दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 28 रन जबकि करुण नायर ने 26 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने 55 रन की अच्छी पारी खेली और जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हो गए।

ऋषभ पंत काफी तेज बैटिंग कर रहे हैं और जमकर शॉट्स लगा रहे हैं। भारत ने 3 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की कुल बढ़त अब 353 रन की हो गई है।

ये भी सुने-

IND vs ENG: एक ही पारी में 6 विकेट… मोहम्मद सिराज को सालभर से था इस पल का इंतजार

पहली पारी की बात करें तो भारत ने शुभमन गिल के 269 रन साथ ही यशस्वी के 87 और जडेजा के 89 रन की पारी के दम पर 587 रन बनाए थे। इसके जबाव में इंग्लैंड ने हैरी ब्रुक के 158 रन और जेमी स्मिथ के नाबाद 184 रन के दम पर 407 रन बनाए थे। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी। भारत के लिए पहली पारी में सिराज ने 6 जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट लिए थे।

 

Back to top button