
Son Of Sardaar 2 Trailer: ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी… ट्रेलर देख हुआ बवाल?
Son Of Sardaar 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2′ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए देखें यूजर्स के रिएक्शन।
Son Of Sardaar 2 Trailer Release: अजय देवगन एक बार फिर से सरदार जी बनकर सबकी नाक में दम करने के लिए लौट रहे हैं। पंजाब से निकलने के 13 साल बाद जस्सी रंधावा अब स्कॉटलैंड में किस तरह से सर्वाइव करेंगे, दूसरे पार्ट में यही कहानी दिखाई जाएगी। पंजाब से बचकर निकले सरदार जी ने स्कॉटलैंड में क्या-क्या कारनामें किये यहां पर देखें फिल्म का ट्रेलर-
सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार ट्रेलर
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर का रोमांस
लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अजय देवगन और मृणाल ठाकुर एक जोड़े की शादी कराना चाहते हैं। ट्रेलर में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर का रोमांस भी दिखा है। ट्रेलर में संजय मिश्रा और रवि किशन अलग अंदाज में नजर आए हैं। अजय देवगन ने एक चालाक सरदार का किरदार निभाया है।
ये भी पढ़े-
दुबले-पतले Karan Johar को देख घबराए फैंस, समय रैना के साथ फोटो वायरल
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और ड्रामे की ओवरडोज है। अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त नजर आ रही है। ट्रेलर को देखने के बाद यूजर्स ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
सन ऑफ सरदार 2 कब हो रही रिलीज?
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ इसी महीने 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। पिछली बार फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा थीं लेकिन इस बार अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। थिएटर के बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
ये भी पढ़े-
Kapil Sharma: ‘हम हार नहीं मानेंगे…’, फायरिंग के बाद ‘कैप्स कैफे’





